लाइफ स्टाइल

वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं पोहा

Tara Tandi
8 Aug 2021 1:54 PM GMT
वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं पोहा
x
आप पूरे दिन जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर आपके शरीर पर लम्बे समय तक के लिए बना रहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आप पूरे दिन जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर आपके शरीर पर लम्बे समय तक के लिए बना रहता है। खासकर ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील है इसलिए आपको नाश्ते में क्या खाना है इसका ख्याल रखना चाहिए। आप अगर नाश्ते में पोहा खाते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका वेट कंट्रोल रहता है बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

हीमोग्लोगबिन की मात्रा बढ़ती है

आपके शरीर में अगर आयन की कमी है, तो पोहा खाने से इसकी कमी भी दूर हो जाती है। पोहे में ढेर सारी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों जरूर खाना चाहिये, जिससे उनके शरीर में हीमोग्लोगबिन की मात्रा बढ़ सके।

ऊर्जावान बनाता है पोहा

सुबह नाश्तेर में शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स देने के लिये पोहे का सेवन किया जा सकता है। अगर शरीर को जरूरत भर का कार्बोहाइड्रेट्स नहीं प्राप्ते होगा, तो शरीर में थकान बनी रहेगी। कार्बोहाइड्रेट्स से शरीर में एनर्जी आती है इसलिए सुबह एक प्लेट पोहा जरूर खाएं।

मोटापा घटाए

पोहा खाने से कभी मोटापा नहीं बढ़ता क्योंसकि मात्र एक कटोरे पोहे में कम से कम 250 कैलोरीज होती हैं। इसमें साथ ही इसमें जरूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सी डेंट भी पाए जाते हैं, अगर आप डाइट पर हैं, तो पोहे में मूंगफली न मिलाएं।

कब्ज को दूर करता है पोहा

आपको अगर पेट भारी-भारी लग रहा है और पाचन में दिक्कत आ रही है, तो आपको पोहा खाना चाहिए।पोहा आसानी से पच भी जाता है और आपके शरीर को पोषण भी मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती

अगर आप एक साथ कई सब्जियां नहीं खाते या बच्चों को सब्जियां खिलाना चाहते हैं, तो आप पोहे में कई सब्जियां डाल सकते हैं।इससे पोहे में खनिज, प्रोटीन, आयरन और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है।

Tara Tandi

Tara Tandi

    Next Story