लाइफ स्टाइल

चाय के साथ खाएं 'पालक मुरुक्कू', जानें रेसिपी

Shubhra Nandy
8 Aug 2021 8:00 AM IST
चाय के साथ खाएं पालक मुरुक्कू, जानें रेसिपी
x
बारिश के मौसम में अगर चाय के साथ कुछ हलके-फुलके स्नैक्स भी हों तो मजा ही आ जाए।

सामग्री :

2 कप चावल का आटा, 1/2 कप बेसन, 2 टेबलस्पून रोस्टेड चना दाल, 1/2 टीस्पून जीरा, चुटकी भर हींग, नमक, 1 टीस्पून मक्खन, 1/4 कप पानी, तेल
पालक के पेस्ट के लिए सामग्री
मुट्ठी भर पालक, 2 हरी मिर्च, 1/4 कप पानी
विधि :
सबसे पहले ब्लेंडर जार में पालक, हरी मिर्च और पानी डालकर ब्लेंड कर लें।
एक बोल में चावल का आटा, बेसन, रोस्टेड चना दाल, जीरा, हींग, नमक, मक्खन, पानी और पालक का पेस्ट डालकर मुलायम आटा गूंधे।
मशीर में स्टार मोल्ड सेट करें। इसमें आटा डालें। अब एक बेटर पेपर पर चकली या मुरुक्कू को फैलाते जाएं।
अगर इन चकलियों को आपको डीप फ्राई करना है तो कड़ाही में तेल गर्म कर सुनहरा होने तक तलें। एयर फ्रायर के लिए ट्रे पर चकलियां फैलाएं। अब इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर कम से कम 20-25 मिनट तक बेक करें।
तैयार चकली को मसाला चाय या मसाला दूध के साथ सर्व करें।


Next Story