लाइफ स्टाइल

शाम की चाय के साथ खाएं 'न्यूट्री वेफल', ऐसे में असली मजा

Shubhra Nandy
2 May 2021 10:06 AM IST
शाम की चाय के साथ खाएं न्यूट्री वेफल, ऐसे में असली मजा
x
शाम की चाय का टाइम हो, जाहिर है, ऐसे में असली मजा तो तभी आता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|

सामग्री :
मूंगदाल- 1/2 कप (छिलके वाली), पनीर- 3/4 कप (कटा), हरी मिर्च- 1/2 टेबलस्पून (बारीक कटी), मेथी की पत्तियां- 2 टेबलस्पून (बारीक कटी), पालक- 1/2 कप (बारीक कटी), बेसन- 2 टीस्पून, हींग- 1 चुटकी, खाने वाला सोडा- 1/4 टीस्पून, चीनी- 2 चुटकी, तेल- 2 टीस्पून, नमक- स्वाादानुसार, तेल- 1/2 टीस्पून, पुदीने की चटनी- गार्निशिंग के लिए
विधि :
मूंगदाल को धोकर पानी में 3 से 4 घंटे तक भिगो दें। फिर मूंगदाल, पनीर और हरी मिर्च को ब्लेंडर में डालकर बारीक पीस लें। अब पेस्ट को एक बाउल में निकालकर उसमें मेथी, पालक, बेसन, हींग, सोडा, चीनी, तेल, नमक और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिक्सचर तैयार कर लें।
मीडियम टेंप्रेचर पर वॉफल आयरन को प्रीहीट कर लें
वेफल मेकर में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें और मीडियम टेंप्रेचर पर प्रीहीट कर लें। फिर मिक्सचर को प्रीहिट वॉफल मेकर में डालें और दो से तीन मिनट या कुरकुरा होने तक बेक कर लें। फिर इससे सर्विंग प्लेट में निकालें और पुदीने की चटनी से गार्निशिंग करके गरमा-गरम सर्व करें।
नोटः आप इस रेसिपी में मूंगदाल की जगह हरी मटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बी


Next Story