लाइफ स्टाइल

सर्दियों में खाएं पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकोली सूप, रेसिपी

Kajal Dubey
5 March 2024 12:51 PM IST
सर्दियों में खाएं पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकोली सूप, रेसिपी
x
लाइफ स्टाइल : बदलते मौसम में आपको अपने आहार में कुछ गर्म और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। अगर आप भी कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम ब्रोकोली सूप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. मशरूम ब्रोकोली सूप बनाना बहुत मुश्किल नहीं है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
ब्रोकोली - 1
मशरूम - 1 कप
दरदरा कुटा हुआ जीरा - 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1-2 चम्मच
क्रीम - 2 बड़े चम्मच
धनिया - 2 बड़े चम्मच
तेल - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि:
मशरूम ब्रोकली सूप बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली और मशरूम को अच्छी तरह धो लें. - इसके बाद दोनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. - अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें 1 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. - कुछ सेकेंड बाद गरम तेल में दरदरा कुटा हुआ जीरा और काली मिर्च पाउडर डालकर भून लें. - करीब 30 सेकेंड तक चलाते और भूनने के बाद इसमें बारीक कटी ब्रोकली डालें और 1 मिनट तक पकाएं. 1 मिनट तक ब्रोकली पकाने के बाद इसमें कटे हुए मशरूम डालें और दोनों को कम से कम 2 मिनट तक और पकाएं. - इसके बाद मशरूम और ब्रोकली में 2 कप पानी डालें. 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें.
- इसके बाद कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं. - इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें. - जब कुकर का प्रेशर पूरी तरह खत्म हो जाए तो कुकर खोलें और ब्लेंडर की मदद से पूरे मिश्रण को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. - इसके बाद इस मिश्रण को एक सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से ताजी क्रीम डालें और हरे धनिये की पत्तियों से गार्निश करें. इसके बाद इसमें एक चुटकी काली मिर्च डालकर सर्व करें।
Next Story