लाइफ स्टाइल

हरी सब्जी के साथ खाएं मिस्सी की रोटी, जानें रेसिपी

Shubhra Nandy
1 Dec 2020 4:17 PM IST
हरी सब्जी के साथ खाएं मिस्सी की रोटी, जानें रेसिपी
x
सर्दी आते ही मार्केट में हरी सब्जियां बिकने लगती हैं. लोगों को भी सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां काफी पसंद आती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सर्दी आते ही मार्केट में हरी सब्जियां बिकने लगती हैं. लोगों को भी सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां काफी पसंद आती है. ऐसे में स्वाद को बढ़ाने के लिए इसके साथ मिस्सी रोटी खाई जाती है. यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है. इसे बनाना उतना ही आसान होता है. ऐसे में आज हम आपको मिस्सी रोटी बनाने की आसानी रेसिपी बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं रेसिपी-

सामग्री
बेसन- 1 कप
आटा- 1 कप
हरी मिर्चकटी हुई- 2
नमक- स्वादानुसार
अदरक कद्दूकस किया- 1 इंच
प्याज बारीक कटे हुए-1
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च- 1/2 चम्मच
काला नमक- 1/2 चम्मच
तेल या घी – आवश्यकतानुसार
विधि
– सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और फिर इसमें सारी सामग्री एक साथ मिलाएं. इसे गूंथने के बाद हल्का सा तेल ऊपर लगाकर छोड़ दें.
– इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
– अब इसकी मोटी-मोटी लोई बनाएं और आटे लगाकर हल्के हाथों से बेलें.
– अब इसे तवे पर घी या तेल लगाकर सेकें. तवे पर पकाते समय आंच को मीडियम रखें ताकि रोटी अंदर से पक सके.
– आपकी मिस्सी रोटी तैयार है.


Next Story