लाइफ स्टाइल

डेंगू से रिकवरी के लिए रोजाना खाएं कीवी, जानें अन्य फायदे

HARRY
22 Oct 2022 7:08 AM GMT
डेंगू से रिकवरी के लिए रोजाना खाएं कीवी, जानें अन्य फायदे
x

दिल्ली। डेंगू एक संक्रामक रोग है। इसे 'हड्डी तोड़ बुखार' भी कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को बदन में तेज दर्द होता है। इसके लिए डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। मादा मच्छर एडिस के काटने से डेंगू की बीमारी होती है। ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। इसके लिए घर में किसी भी बर्तन में लंबे समय तक पानी जमा कर न रखें। नियमित अंतराल पर बर्तनों टैंक, बेसिन, गमले आदि चीजों की साफ-सफाई करें। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो डेंगू से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स घटने लगते हैं। इसके लिए रिकवरी में बहुत समय लगता है। प्लेटलेट्स घटने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। डेंगू के मरीजों को तेजी से रिकवरी के लिए कीवी का सेवन करना चाहिए। इस फल के सेवन से डेंगू रोग में आराम मिलता है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हेल्थ एक्सपर्ट इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। एक शोध की मानें तो कीवी में रोजाना खपत की तुलना में 230 गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा, कीवी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। कीवी के सेवन से डेंगू रिकवरी में मदद मिलती है।

उच्च रक्तचाप कंट्रोल करता है

कीवी में डाइटरी फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। डाइटरी फाइबर गुण के चलते बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो कीवी के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।

पाचन तंत्र में सुधार होता है

कीवी में डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जानकारों की मानें तो डाइटरी फाइबर रिच फूड खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी विकार दूर होता है। इसके लिए रोजाना कीवी का सेवन कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ती है

इस फल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल और कैरोटीनॉयड के गुण पाए जाते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए डाइट में कीवी का जरूर शामिल करें।

HARRY

HARRY

    Next Story