लाइफ स्टाइल

रोजाना करे गुलकंद का सेवन, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Triveni
12 March 2021 2:43 AM GMT
रोजाना करे गुलकंद का सेवन, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
x
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ता है। इस मौसम में लोग कम खाना पसंद करते है जिससे उन्हें पाचन संबंधी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे आपका शरीर ठंडा रहे। ऐसे में आप अपनी डाइट में गुलकंद शामिल कर सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद टेस्टी होने के साथ-साथ आपको कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है।

सेलेब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किा। जिसमें उन्होंने बताया कि गुलकंद खाने से किन बीमारियों से बचा जा सकता है।
हमेशा रहना है फिट और तंदुरस्त, स्वामी रामेदव से जानिए हार्ट, किडनी और लिवर को हेल्दी रखने का मंत्र
गुलकंद इन रोगों में कारगर
एसिडिटी
सिरदर्द
थकान से निजात
कब्ज और बहदजमी
पीरियड्स संबंधी समस्या
व्हाइट या ब्राउन डिस्चार्ज की समस्या
थायराइड
पीसीओएस
स्किन संबंधी समस्या
अनिद्रा की शिकायत
ऐसे करें गुलकंद का सेवन
अच्छी नींद के लिए रात में दूध में थोड़ा सा गुलकंद डालकर पी लें। इससे आपका शरीर को शीतलता मिलेगी।
गुलकंद को पानी के साथ मिलाएं इसे घूट-घूट करके पिएं। इससे एसिडिटी, बहदजमी से निजात मिलेगा।
अच्छे पाचनतंत्र के लिए एक छोटा चम्मच गुलकंद सुबह और खाने के बाद ले सकते हैं। इससे खाने के बाद मीठे की होने वाली क्रेविंग से भी छुटकारा मिलेगा।
ऐसे बनाएं गुलकंद
गुलकंद बनाना काफी आसान है। इसके लिए एक कांच के जार में साफ गुलाब की पंखुड़िया डाले। उसके ऊपर फिर शुगर डाले। इसके बाद फिर पंखुड़िया डाले। ऐसा तब तक करे जब तक कि पूरा जार न भर जाए। इसके बाद इसे बंद करके 5-6 दिन के लिए धूप में रख दें।


Next Story