- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रोजाना खाएं अंजीर, वजन...

x
अंजीर का सेवन (eating figs) सूखाकर भी किया सकता है। अंजीर में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। अंजीर में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। ये शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसका सेवन इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आइए जानें अंजीर खाने के फायदे।
वजन घटाने में मदद करता है
ताजे या सूखे हुए अंजीर का सेवन करें। अंजीर का सेवन करने से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इसका सेवन करने से आपको भूख कम लगती है। इसके सेवन करने से आप अनहेल्दी खाने को अवॉइड करते हैं। इस प्रकार इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
बालों को बढ़ाने में मदद करता है
अंजीर में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन सी और विटामिन ई होता है। ये बालों को तेजी से बढ़ाने का काम करता है। ये पोषक तत्व स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं। इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है
अंजीर में पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। अंजीर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करने में मदद करता है। अंजीर में फाइबर होता है। ये सिस्टम से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने का काम करता है।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है
अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। अंजीर का सेवन आपको कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाने का काम करता है। अंजीर प्रीबायोटिक्स का भी एक बेहतरीन स्त्रोत है। अंजीर का सेवन आंतों को स्वस्थ रखने का काम करता है।
स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है
अंजीर आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता हैं। ये ऊर्जा को कम करने में मदद करता है। एक अंजीर को एक गिलास दूध में उबालकर सुबह इसका सेवन करें। अंजीर का सेवन स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है।
बेहतर नींद में मदद करता है
अंजीर का सेवन करने से नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आप अंजीर का सेवन भी कर सकते हैं। अंजीर का सेवन आपके मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को भी बढ़ाता है। ये तनाव और चिंता को कम करता है। ये नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
Next Story