लाइफ स्टाइल

खाली पेट खाएं मुनक्के, मिलेंगे कई फायदे

Rani Sahu
6 Jan 2023 12:14 PM GMT
खाली पेट खाएं मुनक्के, मिलेंगे कई फायदे
x
मुनक्का सर्दियों के दिनों में खाना शरीर के लिए सेहतमंद माना जाता है ।पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है इनमें हेल्दी फैट्स, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे अनेक पोषक तत्व पाएं जाते हैं।
जिससे यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही मुनक्का में कैटेचिन और केम्पफेरोल नामक एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा मुनक्का पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए मुनक्का का सेवन करना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है । काफी लोग दूध में डालकर मुनक्का खाना पसंद करते हैं तो काफी लोग सुबह- सुबह उठकर ही खाना पसंद करते हैं।
खून की कमी को करे दूर
रोजाना मुनक्का खाने से शरीर में हो रही खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसमें आयरन पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है ।एनीमिया के मरीजों के लिए मुनक्का लाभदायक है इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
त्वचा और बालों के लिए
मुनक्का खाली पेट रोजाना खाने से हमारे शरीर में त्वचा और बालों की समस्या नहीं रहती हैं। साथ ही इससे बालों में डैंड्रफ और बाल झड़ना साथ ही दाग- धब्बे जैसी की समस्या दूर रहती है । मुनक्का में विटामिन-सी पाया जाता है जो त्वचा और बालों की होने वाली समस्याओं को दूर करता है ।
पेट संबंधी समस्याएं
मुनक्का में फाइबर मौजूद होता है जो शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है।यह पेट में होने वाली समस्याओं को दूर रखता है।इसका सेवन करना बेहद जरूर है। यह पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है ।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story