लाइफ स्टाइल

घर पर बैठे चाय के साथ बाजार जैसी स्वादिस्ट क्रिस्पी नमकपारे खाये,जानिए ट्रिक

Nidhi Markaam
20 Jan 2022 1:56 PM GMT
घर पर बैठे चाय के साथ बाजार जैसी स्वादिस्ट क्रिस्पी नमकपारे खाये,जानिए ट्रिक
x
चाय के साथ ज्यादातर लोग स्नैक्स लेना पसंद करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| चाय के साथ ज्यादातर लोग स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। अक्सर लोग बाजार की नमकीन खाते और मेहमानों के आने पर भी सर्व करते हैं। वहीं कुछ लोग चाय के साथ नमकपारा भी खाते हैं। बाजार की नमकीन के बजाय घर पर नाश्ता बनाना हेल्थ और बचत के लिहाज से बेहतर ऑप्शन है। वैसे ज्यादातर भारतीय घरों में नाश्ते के तौर पर नमकपारा बनाकर रखा जाता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि नमकपारे बाजार जैसे क्रिस्पी नहीं बनते। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत आती है तो बनते समय ये ट्रिक्स अपना सकते हैं।

सामग्री

मैदा, आटा (ऐच्छिक), नमक, अजवाइन, चीनी (ऐच्छिक), घी या रिफाइंड मोयन के लिए, तलने के लिए रिफाइंड, काली मिर्च, भुना जीरा।

विधि

नमकपारे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा आटा भी मिला सकते हैं। अब इसमें नमक, थोड़ी सी चीनी (ऐच्छिक), काली मिर्च पाउडर, अजवाइन मिलाएं। इसके बाद थोड़ा घी या रिफाइंड मोयन के लिए मिलाएं। ध्यान रखें ये ज्यादा न हो। मोयन डालने के बाद इसे हाथ से अच्छी मिलाएं। मैदा को बांधकर देखें ये ताकत लगाने पर बंधने लगेगी। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट मैदा गूंध लें। मैदा आप जितनी टाइट गूंधेगे उतने ही क्रिस्पी नमकपारे बनेंगे। अब इस आटे को चार-पांच हिस्सों में काटकर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। ऐसा इसलिए क्योंकि रखने के बाद आटा टाइट हो जाएगा और आपको लोई काटने में दिक्कत होगी।

आटा रखें सख्त

अब आटा चेक करें। अगर थोड़ा पतला लग रहा है तो सूखा मैदा मिला लें ताकि फिर कड़ा हो जाए। इसे फिर 20 मिनट फिर रखा रहने दें। अब इसकी गोल रोटी बनाएं। ध्यान रखें चिकनाई लगाकर न बनाएं। मैदा सख्त है तो ताकत लगानी पड़ेगी। इसको थोड़ा मोटा गोलाई में बेलें और नमकपारे काट लें।

धीमी आंच पर फ्राई

कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें नमकपारे डालकर आंच धीमी कर दें। अगर आंच तेज रखेंगे तो अंदर कच्चे रह जाएंगे। इनको धीमी आंच पर पकाएं। दोनों तरफ तल जाएं तो निकाल लें। सर्व करते वक्त इनमें चाट मसाला भी ऐड कर सकते हैं।


Next Story