लाइफ स्टाइल

कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाव के लिए रोजाना खाएं ब्राजील नट्स

Subhi
3 April 2021 5:40 AM GMT
कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाव के लिए रोजाना  खाएं ब्राजील नट्स
x
कोरोनाकाल में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कोरोनाकाल में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस महामारी के चलते लोग अन्य बीमारियों से बेखबर हो चुके हैं। खासकर मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। विटामिन-सी के सेवन से इम्यून सिस्टम जरूर मजबूत होता है, लेकिन एक नवीन शोध में यह बात सामने आई है कि विटामिन सी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा, कई अन्य बीमारियां हैं, जिनसे सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इनमें कैंसर और दिल की बीमारियां हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। कोरोना महामारी के दौर में कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाव और इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना ब्राजील नटस् का रोजाना सेवन करें। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

ब्राज़ील नट्स क्या है
दुनियाभर में ब्राज़ील नट्स की मांग है। यह नट ब्राज़ील नामक विशाल पेड़ से प्राप्त होता है, जो दक्षिण अमेरिका के देशों में पाया जाता है। खासकर ब्राज़ील पेरु, कोलंबिया और इक्वाडोर आदि देशों में ब्राज़ील नट के पेड़ अधिक पाए जाते हैं। यह पेड़ अमेज़न नदियों के किनारे में अधिक उगते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम बेर्थोलेटिया एक्सेलसा है। इसमें अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं।
ब्राज़ील नटस् पर गहन अध्ययन किया गया है। इस शोध में ब्राज़ील नटस् के फायदे के बारे में बताया गया है। ब्राज़ील नट्स में सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसमें सेलेनियम प्रमुख है। इस शोध में रोजाना 1.5 औंस ब्राज़ील नट्स खाने की सलाह दी गई है। यह दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। साथ ही कैंसर में भी कारगर साबित होता है। विशेषज्ञों की मानें तो ब्राज़ील नटस् खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। हालांकि, इस विषय पर गहन अध्ययन की आवश्यकता है। इसके लिए सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें

Next Story