लाइफ स्टाइल

इन 10 तरीको से खाये आंवला, होगे कई फायदे

Sanjna Verma
29 May 2024 11:48 PM IST
इन 10 तरीको से खाये आंवला, होगे कई फायदे
x

शरीर के लिए आंवला अमृत के समान माना जाता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आंवले फायदेमंद होते है। आंवला की खास बात यह है कि इसका विटामिन सी कभी नष्ट नहीं होता। आंवले में मौजूद सक्सिनिक अम्ल बुढ़ापे को रोकने में सक्षम होता है। ये अम्ल यौवन को पुनः लौटा भी सकता है। तो आइये जानते है आवले के इस्तेमाल से क्या क्या फायदे होते है।

1. आंवला कोलेस्ट्रॉल कम करता है तथा आर्टरी में जमाव को रोकता है। किसी भी रूप में आंवले का लगातार सेवन ह्रदय रोग को दूर रखता है।

2. आंवले का मुरब्बा नियमित रूप से खाने पर नकसीर बंद हो जाती है। तीन चम्मच आंवले का रस मिश्री मिलाकर रोज पीने से नकसीर बंद हो जाती है। इसके अलावासूखे आंवले पानीमें भिगोकर, इस पानी से सिर धोने से नकसीर बंद हो जाती है।

3. दो चम्म्च आंवले का चूर्ण, एक चम्म्च देसीघी और एक चम्म्च मिश्री मिलाकर सुबह खाली पेट खाने से कुछ दिनों में सिरदर्द चला जाता है

4. आंवला शरीर में सोडियम को कम करता है। इसलिए इसके उपयोग से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम होता है।


Next Story