लाइफ स्टाइल

रोज सुबह पानी में भिगोकर खाएं 10 किशमिश, होंगे ये जबरदस्त फायदे

Shantanu Roy
14 Nov 2021 2:57 PM GMT
रोज सुबह पानी में भिगोकर खाएं 10 किशमिश, होंगे ये जबरदस्त फायदे
x
सर्दियों में किशमिश खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दियों में होने वाले वायरल व इन्फेक्शन से बचाव रखती है।

जनता से रिश्ता। सर्दियों में किशमिश खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दियों में होने वाले वायरल व इन्फेक्शन से बचाव रखती है।बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू जैसी ड्राई फ्रूट आइटम अगर मुट्ठी भर खा लें तो दिनभर का पोषण आपको आसानी से मिल जाता है। किशमिश खाने के भी बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसे खाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

रात को पानी में किशमिश भिगोकर रख दें और सुबह फूल जाने पर किशमिश का सेवन करें।इसे खाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। भीगे हुए किशमिश में आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें नेचुरल शुगर होती है जो नुकसान नहीं पहुंचाती।
हाई ब्लड प्रेशर के लिए यह सबसे अधिक फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें पाया जाने नाला पोटैशियम तत्व हाइपरटेंशन से बचाव करता है। साथ ही इसे भिगोकर खाने से इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। जिन लोगों को गर्मी व मुंह के छालों की प्रॉब्लम रहती है उन्हें भिगोकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
पाचन शक्ति बढ़ाए:
ऐसे लोग जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है उनके लिए किशमिश बेहद फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश के अंदर फाइबर पाया जाता है जो भिगोने के बाद अधिक प्रभावी हो जाता है। ऐसे में जब आप किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आप की पाचन क्रिया को धीमी कर देती है। इसके अलावा यह कब्ज की समस्या से भी निजात दिला सकती है।
इम्यून सिस्टम करे बेहतर:
बदलते मौसम की मार झेलने वाले लोग अक्सर बीमार पड़ने लगते हैं। इसका कारण होता है उनका कमजोर इम्यून सिस्टम। अगर आपको भी यह समस्या है तो आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। दरअसल किशमिश के अंदर पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और सी मौजूद होती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं।
कैंसर से बचाव:
किशमिश का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। इसमे कटेचिंस उच्च मात्रा में पाया जाता है। जिससे कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
नींद ना आने की समस्या में फायदेमंद:
किशमिश का यह ऐसा फायदा है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे नींद ना आने की समस्या हो, तो उसके लिए भिगोए हुए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। किशमिश के अंदर मौजूद तत्व आपको अच्छी नींद दिलाने के काम भी आ सकते हैं।
कब्ज से छुटकारा:
किशमिश के सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
वजन बढ़ाने में मदद:
इसमे विटामिन, एमिनो एसिड और सेलेनियम और फास्फोरस खनिज पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को जमा किए बिना वजन बढ़ाने में मदद करता है।


Next Story