- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- व्यस्त जिंदगी में...

LIFESTYLE लाइफस्टाइल: आज की तेज और व्यस्त जिंदगी में लोग अपने बिजनेस या जॉब के काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि परिवार और पार्टनर के साथ समय बिताना कम हो जाता है। इस वजह से कई कपल्स एक ही घर में रहते हुए भी एक-दूसरे को रूममेट जैसा महसूस करने लगते हैं। प्यार खत्म नहीं होता, लेकिन जिंदगी की भागदौड़ रिश्तों में दूरी पैदा कर देती है। रिश्तों में फिर से मिठास लाने के लिए थोड़ी कोशिश और प्यार भरी देखभाल काफी हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, पांच आसान और असरदार तरीके अपनाकर कपल्स अपने रिश्तों में ताजगी ला सकते हैं।
सबसे पहले, क्वालिटी टाइम स्पेंड करना बेहद जरूरी है। हफ्ते में कम से कम एक दिन तय करें, जिसमें फोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रहकर पार्टनर के साथ समय बिताएं। साथ में पढ़ें, टहलें या होम गार्डन में काम करें। इसके अलावा, छोटे-छोटे सपोर्टिव और सरप्राइज मूमेंट्स रिश्तों में अपनापन बढ़ाते हैं। कभी-कभी सिर्फ एक स्नेहिल नोट, प्यार भरी मैसेज या छोटा तोहफा भी आपके रिश्ते में गर्मजोशी ला सकता है। संवाद और ध्यान देना भी जरूरी है। पार्टनर की भावनाओं को समझें और बिना किसी गुस्से या आलोचना के बात करें। इस तरह की छोटी कोशिशों से रिश्तों में फिर से प्यार, अपनापन और नजदीकी बढ़ सकती है।





