लाइफ स्टाइल

बनाने में आसान और टेस्ट में भी लाजवाब, आज ही करें इस मजेदार डिश को ट्राई

Kajal Dubey
16 Aug 2023 2:09 PM GMT
बनाने में आसान और टेस्ट में भी लाजवाब, आज ही करें इस मजेदार डिश को ट्राई
x
सूजी से बना उपमा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन आज हम आपको मुरमुरे से बने उपमे के बारे में बताने जा रहे है। नाश्ते के रूप में यह उपमा एक बेहतर आप्शन हो सकता है। इसको बनाना बेहद ही आसान है। आप इसे बच्चों से भी बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते है कि इसे आप बड़ी आसानी से घर पर कैसे बना सकते हैं...
मुरमुरे का उपमा बनाने के लिए सामग्री
4 हरी मिर्च
करी पत्ते
1 प्याज
2 चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2 चम्मच मूंगफली
2 कप मुरमुरे
1 साबुत लाल मिर्च
1 चम्मच नारियल बुरादा या घिसा हुआ नारियल
1 लहसुन की कली
एक चौथाई काला नमक
आधा चम्मच हल्दी
3 चम्मच चने की दाल
तेल
बनाने का तरीका
- मुरमुरे का उपमा बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे को 1 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
- इसके बाद निचोड़ते हुए पानी से बाहर निकाल कर प्लेट में डालें।
- अब मिक्सी में 1 साबुत लाल मिर्च, 1 चम्मच नारियल बुरादा, 1 लहसुन की कली, एक चौथाई काला नमक और 3 चम्मच चने की दाल डालें और पीस लें।
- अब एक पैन या कड़ाही लें और इसमें 3 चम्मच तेल डालें।
- इसमें प्याज और चना दाल डाल कर भूनें।
- अब इसमें करी पत्ते और हरी मिर्च भी डालें।
- इसमें आधा चम्मच हल्दी मिक्स करें। इसमें मूंगफली और गाजर डाल कर मिक्स करें। इसे 3 मिनट तक भूनें।
- अब आखिर में इसमें मुरमुरे, धनिया पत्ते और काला नमक डालें। इसमें मिक्सी में पीस कर बनाया हुआ पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है मुरमुरे का उपमा।
Next Story