लाइफ स्टाइल

आंखों की देखभाल के लिए जाने आसान टिप्स

Apurva Srivastav
17 March 2023 5:04 PM GMT
आंखों की देखभाल के लिए जाने आसान टिप्स
x
लंबे समय तक लैपटॉप पर वर्क और मोबाइल पर सर्फिंग करने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
लंबे समय तक लैपटॉप पर वर्क और मोबाइल पर सर्फिंग करने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में आंखों से पानी निकलना, आंखें लाल होना, आंखों में सूजन और सिरदर्द की समस्या होती है। वहीं, बिना ऑप्टिकल्स के लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने से आंखों को रोशनी भी कम होने लगती है। ऐसा लैपटॉप और मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट की वजह से होती है। इसके लिए आंखों की समुचित ख्याल जरूरी है। अगर आप भी घंटों लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं, तो आंखों की देखभाल के लिए इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
-आंखों की देखभाल के लिए हर 20 मिनट के बाद अपनी आंखों को स्क्रीन से दूर करें। इसके लिए स्क्रीन को छोड़ किसी अन्य चीज पर कुछ पल के लिए फोकस करें। इसके बाद स्क्रीन को देखें। आसान शब्दों में कहें तो अपना काम करें।
-आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके लिए सूती कपड़े में बर्फ के छोटे टुकड़े को बांधकर अपनी आंखों पर रखें। आप हर 2 घंटे में अपनी आंखों को साफ पानी से जरूर धोएं। इससे भी आंखों को आराम मिलता है।
-आंखों की देखभाल के लिए अखरोट, अलसी, मछली और साइट्रस फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, विटामिन ए रिच फूड्स का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों की समस्याएं दूर होती हैं।
-फोकस चेंज एक्सरसाइज करें। यह एक्सरसाइज सेहतमंद के लिए फायदेमंद साबित होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दोनों हाथों से चेहरे को बिना छुए ढंके। इस दौरान अपनी आंखों को मूंद लें। अब ध्यान उंगलियों पर रखें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को आंखों से दूर ले जाएं। फिर वापस लाएं। ध्यान रखें कि आपका ध्यान हाथों की उंगलियों पर रहें। इस एक्सरसाइज को रोजाना करें।
Next Story