- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Easy Snacks Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Easy Snacks Recipe: अचानक आ गए हैं मेहमान तो फटाफट बना लें ये डिशेज
Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 6:46 AM IST

x
Easy Snacks Recipe: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें खाना और खिलाना काफी पसंद है तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें बनाना काफी आसान है। इन पकवानों को बनाकर आप अपने मेहमानों का दिल जीत सकती हैं। ये ऐसे स्नैक्स हैं जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद आते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको भी इन स्नैक्स के बारे में बताते हैं।
कटलेट Cutlets
आलू के कटलेट खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इसे सूजी या फिर ब्रेड क्रम्स में लपेट कर जब आप सेकेंगे तो ये और भी ज्यादा कुरकुरे बनेंने। चाय के साथ आप इसे परोस सकती हैं।
वेज सैंडविच Vegetarian Sandwich
झटपट बनने वाली चीजों में वेज सैंडविच काफी सही विकल्प है। अगर आपका मन है तो आप इसे सेक भी सकती हैं। वरना ये मेयोनीज वाली सैंडविच खाने बिना सिके भी खाने में स्वादिष्ट लगती है।
क्रिस्पी कॉर्न Crispy Corn
जिनके घर में बच्चे होते हैं, उनके घर में आपको कॉर्न मिल जाएंगे। ऐसे में जब कोई मेहमान आपके घर अचानक आ गया है तो आप उसे क्रिस्पी कॉर्न बनाकर खिला सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक के साथ अगर आप इसे परोसेंगी तो लोग आपकी तारीफ जरूर करें।
Next Story





