- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बिना Chemical स्किन...

New Delhi नई दिल्ली : बाजार में कई तरह की स्किन केयर क्रीम और सीरम उपलब्ध हैं, जो चेहरे को हाइड्रेट, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने का दावा करते हैं। इनमें ह्यालुरोनिक एसिड सीरम काफी लोकप्रिय है, जो त्वचा को गहराई से नमी देने में मदद करता है। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स की कीमत अधिक होने के कारण हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता। ऐसे में अब लोग घरेलू उपायों की ओर भी रुख कर रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, ड्राई स्किन की समस्या से राहत पाने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए घर पर ही हाइड्रेटिंग सीरम तैयार किया जा सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट आमना मलिक के अनुसार, यह सीरम आसानी से घर पर उपलब्ध पांच चीजों से बनाया जा सकता है, जो त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम बनाने में मदद करता है।हाइड्रेटिंग सीरम त्वचा की ऊपरी परत में नमी को बनाए रखने का काम करता है। इसमें मौजूद ह्यूमेक्टेंट और मॉइस्चराइजिंग तत्व स्किन की ड्राईनेस को कम करते हैं और चेहरे को फ्रेश व ग्लोइंग बनाते हैं। नियमित उपयोग से त्वचा की बनावट में सुधार देखने को मिल सकता है।
घर पर यह सीरम बनाने के लिए एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल, ग्लिसरीन, गुलाबजल और अलसी के बीज की जरूरत होती है। सबसे पहले एक छोटी शीशी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लिया जाता है। इसके बाद इसमें एक चम्मच गुलाबजल, आधा चम्मच ग्लिसरीन, दो विटामिन ई कैप्सूल और एक चम्मच अलसी के बीज का जेल मिलाया जाता है। अलसी के बीज का जेल बनाने के लिए उन्हें पानी में उबालकर उसका अर्क निकाला जाता है।
इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर लगभग दो घंटे के लिए फ्रिज में रखा जाता है, जिससे यह सीरम तैयार हो जाता है।इस्तेमाल करने के लिए रात में सोने से पहले इस सीरम को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाया जाता है। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धोकर फेस वॉश किया जा सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इसे नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा अधिक हेल्दी व ग्लोइंग दिखाई देता है।हालांकि, स्किन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।





