- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्रिसमस पर आसान...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था। हर साल लोग क्रिसमस पर एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर शुभकामनाएं देते हैं। क्रिसमस डे का इंतजार हर किसी को होता है, लेकिन बच्चों के लिए तो ये दिन काफी खास होता है। वह संता का इंतजार करते हैं। संता बच्चों को इस दिन गिफ्ट देते हैं। बच्चे भी क्रिसमस ट्री और घर को सजाते हैं। घर में क्रिसमस में कई सारी अलग अलग टेस्टी डिश बनाई जाती हैं। क्रिसमस केक से लेकर कूकीज, ब्राउनी, कप केक आदि तैयार किए जाते हैं। लोग अपने घरों में क्रिसमस की पार्टी रखते हैं, जिसमें परिवार, दोस्त और आस पड़ोस के लोग शामिल होते हैं और इस खास पर्व को मिलकर मनाते हैं। क्रिसमस पर खाए जाने वाले स्नैक्स आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे लेकिन इन क्रिसमस स्नैक्स को आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। चलिए जानते हैं क्रिसमस पर आसान तरीके से कुकीज बनाने की रेसिपी।
