लाइफ स्टाइल

घर पर रबड़ी गुलाब जामुन बनाने की आसान और टेस्‍टी रेसिपी जाने विधि।

Admin4
14 May 2021 4:47 AM GMT
घर पर रबड़ी गुलाब जामुन बनाने की आसान और टेस्‍टी रेसिपी जाने विधि।
x
रबड़ी दूध को धीमी आंच पर तब तक उबाल कर बनाई जाती है जब तक वह गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रबड़ी दूध को धीमी आंच पर तब तक उबाल कर बनाई जाती है जब तक वह गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए। साथ ही इसमें चीनी और नट्स को डाला जाता है। हालांकि इसे बनाने में बहुत समय लगता है लेकिन यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसलिए इसे बनाने के लिए मेहनत करना बुरा नहीं लगता है। लेकिन हम आपको रबड़ी बनाने का तरीका नहीं बता रहे हैं बल्कि आज हम रबड़ी गुलाब जामुन बनाएंगे। गुलाब जामुन के साथ रबड़ी खाने का अलग ही स्वाद है। आपका मन कुछ रॉयल डेजर्ट खाने का हो तो इसे जरूर बनाएं।

रेसिपी में इस्तेमाल किया जाने वाला गुलाब जामुन अंगूर के आकार का छोटा होता है, इसलिए इसका नाम अंगूरी गुलाब जामुन होता है। आप चाहे तो इसे बड़े साइज का भी बना सकती है। यह मिठाई बहुत ही लज़ीज़ होती है क्योंकि खोये में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है, गुलाब जामुन को डीप फ्राई किया जाता है और फिर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानें।
बनाने का तरीका
सबसे पहले चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन पानी डालकर गरम करें और इसमें चीनी और इलायची मिलाएं। चीनी घुलने तक इसे चलाते रहें। मीडियम आंच पर 5 मिनट तक उबलने दें। आपकी चीनी की चाशनी तैयार है। आप इसे एक तरफ रख दें।
फिर गुलाब जामुन बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, खोया, बेकिंग सोडा, केसर डालकर अच्‍छी तरह से गूंथ लें। अब इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर अलग रख लें।
डीप फ्राई करने के लिए थोड़ा सा तेल गरम करें और गरम तेल में जामुन की बॉल्‍स डालें। इसे मीडियम आंच पर डीप फ्राई करें और इसे बार-बार हिलाएं। एक बार जब वे एक समान गोल्‍डन ब्राउन कलर के हो जाए तो बॉल्‍स को हटा दें। फिर चाशनी में जामुन में तली हुई बॉल्‍स को डालें। इसे लगभग एक घंटे तक भीगने दें।
अब रबड़ी बनाने के लिए एक मोटे तले के बर्तन में दूध को गर्म करें। मीडियम आंच पर इसे रखें और दूध को लगातार हिलाते रहें। दूध के आधा हो जाने पर चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपकी रबड़ी तैयार है। चाशनी में भीगे हुए जामुन लें और रबड़ी के साथ इसे सर्व करने से पहले बादाम, पिस्ता और केसर से गार्निश करें।
रबड़ी गुलाब जामुन Recipe Card
रबड़ी गुलाब जामुन घर पर बनाएं
सामग्री
शुगर सिरप बनाने के लिए
पानी- २ कप
चीनी - 1 1/2 कप
इलायची- 3
जामुन बनाने के लिए
खोया- 200 ग्राम
मैदा- 3 बड़े चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1/4 चम्मच
केसर- थोड़ा सा
दूध- 2 बड़े चम्मच
डीप फ्राइंग के लिए तेल
रबड़ी बनाने के लिए
फुल क्रीम मिल्‍क- 1 लीटर
चीनी- 1/4 कप
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
केसर का एक चुटकी
विधि
Step 1
सबसे पहले बर्तन में पानी, चीनी और इलायची डालकर चाशनी बनाएं।
Step 2
फिर गुलाब जामुन बनाने के लिए मैदा, खोया, बेकिंग सोडा, केसर डालकर अच्‍छे से मिक्‍स करके बॉल्‍स बना लें।
Step 3
इन्‍हें डीप फ्राई करें और चाशनी में कुछ देर डालकर रख दें।
Step 4
फिर रबड़ी बनाने के लिए बर्तन में दूध तब तक गर्म करें जब तक यह आधा नहीं हो जाएं।
Step 5
चाशनी में भीगे हुए जामुन लें और रबड़ी के साथ इसे बादाम, पिस्‍ता और केसर से गार्निश करके सर्व करें।


Next Story