लाइफ स्टाइल

किन खूबियों के चलते विदेशी लड़कियों को पसंद आते हैं भारतीय लड़के? जानें यहां

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 9:52 AM GMT
किन खूबियों के चलते विदेशी लड़कियों को पसंद आते हैं भारतीय लड़के? जानें यहां
x
भारतीय लड़के? जानें यहां
आपने आजकल देखा होगा कि कई लोग सोशल मीडिया पर मिलते हैं और शादी के बंधन में बंध जाते हैं। खासतौर से इसमें विदेशी लड़कियां और भारत के लड़के होते हैं। आजकल के समय में विदेशी लड़कियां भारतीय लड़कों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट हो रही हैं क्योंकि शादी के लिए भारतीय लड़कों को परफेक्ट माना जाता है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल में हुए एक शोध में यह साबित हुआ है। भारतीय लड़कों में कुछ खूबियां ऐसी होती हैं जो उन्हें परफेक्ट लाइफ पार्टनर बनाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों विदेशी लड़कियां भारतीय लड़कों में अपना लाइफ पार्टनर खोजने लगी हैं। आइये जानते हैं भारतीय लड़कों की इन खूबियों के बारे में
परिवार से रखते हैं जुड़ाव
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ज्यादातर भारतीय लड़के, पश्चिमी देशों के ज्यादातर लड़कों के मुकाबले परिवार से भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़े होते हैं। शादी को सफल बनाने के लिए इमोशनल जुड़ाव बहुत जरूरी है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जिन पति-पत्नियों में आपस में जुड़ाव अच्छा होता है, उनके बच्चे ज्यादा अच्छे, स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।
जिम्मेदारियों से डरकर नहीं भागते
भारतीय लड़के अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, वे कड़ी मेहनत और कभी अपनी जिम्मेदारियों को पीछे छोड़कर भागते नहीं हैं। यही वजह है कि विदेशी लड़कियां भी इनको पसंद करती हैं। दूसरे देशों के लड़कों की बात करें तो वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं और अपने करियर और जीवन पर ज्यादा फोकस करते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि विदेशी लड़के ऐसे में थोड़े से स्वार्थी होते हैं। भारतीय लड़कों की बात करें तो उनके लिए परिवार ही सब कुछ है और वह उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं।
परंपराओं और रीति-रिवाजों से जुड़े होते हैं
भारत एक ऐसा देश है जहां के हर कोने-कोने में आपको विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ-साथ विभिन्न रीति-रिवाज मिल जाएगा। जिन्हें लोग बखूबी निभाना जानते है। वह हर उत्सव और त्योहार में इस तरह घुल जाते है। जिसमें देखकर हर कोई खुश हो जाता है। जो लोग ज्वाइंट फैमिली में रहते है। उनके बच्चों को सीखाने की जरुरत नहीं होती है। वह देखकर ही रीति रिवाजों के बारें में सबकुछ समझ लेते हैं।
जीवन भर साथ निभाते हैं
लड़ाई-झगड़े, मन-मुटाव और बहस भला किस रिश्ते में नहीं होती लेकिन फिर भीज्यादातर पुरुष अपने जीवनसाथी का पूरी जिंदगी निभाते हैं। हालांकि आजकल कुछ कपल्स अलग होना बेहतर मानते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता।
बच्चों की अच्छी परवरिश करते हैं
पहले ऐसा जरूर था कि सामान्य मध्यमवर्गीय भारतीय परिवारों में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते थे। मगर हाल के 10-15 सालों में भारतीय युवाओं की सोच में इस चीज को लेकर काफी बदलाव आया है। भारतीय पुरुष शादी के बाद अपने परिवार और बच्चों की अच्छी परवरिश करते हैं। मध्यमवर्गीय परिवार अब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा ज्यादातर मां-बाप अपनी निजी जरूरतों को भूलकर बच्चों को अपने से बेहतर जीवनशैली देने की कोशिश करते हैं।
Next Story