लाइफ स्टाइल

फैशन के चलते वजाइना सर्जरी करा रहीं हैं महिलाएं

Kiran
6 Aug 2023 5:43 PM GMT
फैशन के चलते वजाइना सर्जरी करा रहीं हैं महिलाएं
x
इन दिनों स्किन टाइट जींस काफी फैशन में हैं, ऐसे में और भी खूबसूरत दिखने के लड़किया आजकल वजाइनल सर्जरी करा रहीं हैं। एक प्लास्टकि सर्जन की मानें तो बीते कुछ समय में डिजाइनर वजाइना के लिए सर्जरी कराने वाली लड़कियों की संख्या में काफी बढ़ गई है। आमतौर पर लड़कियों और महिलाओं की मांग होती है कि कॉस्मेटिक सर्जरी करके उनके गुप्तांग का आकार और रूप बदल दिया जाए। वजाइनल सर्जरी कराने वालों में 16 साल की लडक़ी से लेकर 70 साल की महिलाएं तक शामिल हैं। सर्जरी गुप्तांग के ऊपरी हिस्से या आप कह सकती हैं कि सबसे बाहरी भाग पर की जाती है, लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर वजाइना सर्जरी की जरूरत ही क्यों पड़ती है महिलाओं को।
ब्रिटेन के गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर के अनुसार हर वजाइना का अपना आकार होता है और ये हर महिला में उसके अनुरूप होता है। अगर आपको गुप्तांग में किसी प्रकार का दर्द या तकलीफ नहीं है तो ये बिल्कुल सही है और आपको किसी भी तरह की सर्जरी की जरूरत नहीं है। डाक्टर्स का कहना है कि परफेक्ट लुकिंग वजाइना जैसी कोई चीज नहीं होती है। औरत के शरीर की बनावट अलग होती है कोई भी अंग एक आकार, एक रूप एक रंग का नहीं हो सकता है और अंगों के संदर्भ में आदर्श अंग जैसी कोई बात हो ही नहीं सकती।
महिलाओं में अचानक से आए इस बदलाव के लिए मीडिया में आने वाली खबरें और सेलेब्रेटीज हैं। इन्हीं की वजह से अब महिलाएं इस तरह की सर्जरी को जरूरी समझने लगी हैं, उन्हें ये लगने लगा है कि सर्जरी कराकर ही वो खूबसूरत बन सकेंगी, सबसे बड़ी समस्या तो ये है कि वे अपने प्राइवेट पाट्र्स की तुलना दूसरी महिलाओं के साथ करती है जो कि नहीं होना चाहिए लेकिन फिर फैशन के चलते ये जरूरी भी है।
डाक्टर्स के अनुसार, शरीर के सभी अंगों की तरह वजाइना भी उम्र के साथ बदलता है। उसका आकार और रंग उम्र के साथ बदल सकता है, ऐसे में डरने की या चिंता करने की जरूरत नहीं है। डिजाइनर वजाइना सर्जरी की बढ़ती मांग को देखते हुए कहती हैं कि लैबियाप्लास्टी कराना अहम नहीं है। सबसे जरूरी है कि आपके अंग साफ और स्वस्थ रखे। उनके पास कई ऐसी महिलाएं आती हैं जो उनसे ये पूछती हैं कि क्या उनका गुप्तांग सामान्य है। ये बात शरीर के सभी अंगों के लिए लागू होती है और वजाइना इससे अलग नहीं है। आपके वजाइना में दर्द या किसी तरह की तकलीफ नहीं है तो आपका वजाइना एकदम सामान्य है। ऐसे में किसी से भी तुलना करना गलत है।
Next Story