- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ड्राई फ्रूट्स मिल्क...

x
ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक : आज हम एक ऐसी ही चीज ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक लेकर आए हैं। दिन की हेल्दी और एनर्जेटिक शुरुआत के लिए यह शानदार ऑप्शन है। इसे बनाना भी काफी आसान है और यह कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए काजू, बादाम, अखरोट सहित कई तरह के सूखे मेवे उपयोग किए जाते हैं। यह हर उम्र के व्यक्ति को रास आता है। हमारा मानना है कि इस बेहतरीन जायकेदार और स्वास्थ्यवर्धक शेक से नाता जरूर जोड़ना चाहिए।
सामग्री (Ingredients)
खजूर – 1/4 कप
काजू – 2-3 टेबल स्पून
अखरोट – 1/4 कप
बादाम – 1/4 कप
सूखे अंजीर – 4-5
दूध – 2 कप
चीनी – 2 टेबल स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले खजूर को काटकर उसके बीज निकाल लें।
- इसके बाद एक बड़े बाउल में गरम पानी डालें और उसमें खजूर, अखरोट, बादाम, काजू सहित सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें और बाउल को ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- तय समय के बाद एक छलनी की मदद से ड्राई फ्रूट्स का पानी निकालकर भीगे हुए मिक्स नट्स को अलग कर लें।
- अब सारे भीगे ड्राई फ्रूट्स को एक बड़े मिक्सर जार में डाल दें। जार में तीन चौथाई दूध व चीनी डालकर ढक्कन लगा दें और उसे स्मूद होने तक ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद इसमें बाकी बचा दूध डालें और एक बार फिर शेक को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- ध्यान रखें कि मिल्क शेक बनाने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल करना है।
- इसके बाद 4-5 सर्विंग गिलास लें और उनमें तैयार किया हुआ मिल्क शेक समान मात्रा में डाल दें।
- अब ड्राई फ्रूट्स के टुकड़ों से गार्निश कर मिल्क शेक को सर्व करें।
Tagsड्राई फ्रूट्स मिल्क शेकस्वाद-सेहतसुपरहिटDry Fruits Milk Shaketaste and healthsuperhitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





