- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dry Fruits Makhana...

x
Dry Fruits Makhana Namkeen रेसिपी: ड्राई फ्रूट्स मखाना नमकीन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नौ दिनों तक चलने वाले व्रत में फलाहार के तौर पर यह नमकीन खाकर लंबे वक्त तक आपका पेट भरा महसूस होगा। साथ ही इससे दिनभर एनर्जी मिलेगी। इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर काजू, बादाम, मखाना, मूंगफली दाने और खरबूजे के बीज काम लिए जाते हैं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर इस डिश को आसानी से बना सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होती है।
सामग्री
मखाना – 1/2 कप
काजू – 1/2 कप
मूंगफली दाना – 1/2 कप
खरबूजे के बीज – 1/4 कप
बादाम – 1/2 कप
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
देसी घी – 2 टी स्पून
सेंधा नमक – स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें मूंगफली दाने फ्राई कर लें।
- जब दाने फ्राई हो जाएं तो उन्हें निकालकर एक बाउल में रख लें।
- अब घी में बादाम डालकर भून लें और उसे भी बाउल में निकालकर रख लें।
- अब थोड़ा सा घी और डालकर उसमें काजू व खरबूजे के बीज एकसाथ डालकर भूनें और एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद बचे घी में मखाना डालें और उन्हें तब तक भूनें जब कि वे क्रिस्पी और सुनहरे न हो जाएं।
- इसके बाद मखाने को निकालकर एक मिक्सिंग बाउल में डाल दें। आप चाहें तो मखाने के टुकड़े भी कर सकते हैं।
- इसके बाद मिक्सिंग बाउल में फ्राइड मूंगफली दाने, बादाम, काजू और खरबूजे के बीज डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब ऊपर से स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिला दें। तैयार है ड्राई फ्रूट्स मखाना नमकीन।
Tagsड्राई फ्रूट्स मखानानमकीन रेसिपीDry Fruits MakhanaNamkeen Recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





