- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मौसम बदलते ही बढ़ती है...
लाइफ स्टाइल
मौसम बदलते ही बढ़ती है सूखी खांसी, जानें इसके आसान उपाय
jantaserishta.com
24 March 2026 5:55 PM IST

x
नई दिल्ली: इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवाएं... इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। इससे नाक, गला और फेफड़ों में संक्रमण और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी मौसम में अक्सर लोग सूखी खांसी की समस्या से जूझते हैं। सूखी खांसी आमतौर पर वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी या गले में सूजन के कारण होती है। कुछ सरल उपाय और सही दिनचर्या अपनाकर आप इसे आसानी से कम कर सकते हैं।
गुनगुना पानी: गले की सूजन और सूखी खांसी के लिए गुनगुना पानी पीना सबसे आसान उपाय है। गुनगुना पानी गले का सूखापन कम करता है और म्यूकस को पतला करके खांसी को नियंत्रित करता है। अगर इसमें हल्का सा नमक मिलाकर गरारे किया जाए तो यह गले की अंदरूनी जलन को तुरंत कम करता है।
शहद: आयुर्वेद में शहद को रोग नाशक माना गया है। यह न सिर्फ खांसी को शांत करता है, बल्कि गले में एक सुरक्षात्मक परत भी बनाता है। विज्ञान के अनुसार, शहद में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आप सोने से पहले एक चम्मच शहद खा सकते हैं या गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। यह रातभर खांसी को कम कर गहरी नींद लेने में मदद करता है।
भाप: स्टीम इनहेलेशन। आयुर्वेद में इसे "श्वसन सुधारक” कहा जाता है। भाप गले और श्वसन मार्ग की जलन को कम करती है, म्यूकस को पतला करती है और सांस को आसान बनाती है। आप एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसकी भाप धीरे-धीरे सांस के माध्यम से अंदर लें। चाहें तो इसमें कुछ बूंदें तुलसी या पुदीने के तेल की डालें, जिससे गले और नाक दोनों की सफाई होती है और ठंडी खांसी का खतरा कम होता है।
प्रदूषण से बचाव: धूल, धुआं और प्रदूषण से बचाव भी बेहद जरूरी है। जब खांसी हो तो स्मोकिंग और धुएं वाले इलाकों के पास जाने से बचना चाहिए। प्रदूषण और धूल गले को और ज्यादा जलाते हैं और खांसी को बढ़ा देते हैं। घर में हवा साफ रखने के लिए वेंटिलेशन सही रखें और नमी के लिए हल्की ह्यूमिडिटी बनाए रखें।
ज्यादा तला हुआ खाना: आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि आहार और दिनचर्या भी बहुत अहम हैं। ज्यादा तला हुआ, बहुत ठंडा या मसालेदार खाना खांसी को बढ़ा सकता है। इसके बजाय हल्का, पोषक और गर्म खाना लें। अदरक, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी जैसी जड़ी-बूटियां गले की सूजन और खांसी कम करने में मदद करती हैं। हल्दी वाला दूध या अदरक वाली चाय रात में पीने से खांसी जल्दी शांत होती है और नींद अच्छी आती है।
Tagsमौसम बदलते ही बढ़ती है सूखी खांसीसूखी खांसीमौसमDry cough increases with the change of weatherdry coughweather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





