- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सहजन पराठा :सर्दियों...
लाइफ स्टाइल
सहजन पराठा :सर्दियों में खाएं सहजन का पराठा, डिश के फायदे
Bharti Sahu 2
18 Sept 2024 6:25 AM IST

x
सहजन पराठा : सहजन को मोरिंगा या ड्रमस्टिक भी बोलते हैं। इसे सुपरफूड माना जाता है। हफ्ते में एक या दो बार मोरिंगा पराठा अगर आप अपनी डायट में शामिल करते हैं तो ये आपके और आपकी फैमिली के लिए काफी फायदेमंद होगा।
सामग्री Ingredients
गेहूं का आटा, 1 चम्मच बेसन का आटा, आधा कप सहजन की पत्तियां (कटी हुई), घी, नमक, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, थोड़ा सा तेल।
विधि Method
सहजन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में 1 चम्मच बेसन का आटा, मोरिंगा की पत्तियां, नमक, मिर्च पाउडर और कटी हरी मिर्च और मोयन के लिए थोड़ा सा तेल मिलाकर आटा गूंध लें। अब इस आटे की लोई बनाकर इसका पराठा बना लें। पराठे को हल्का घी लगाकर सेकें। आपका पराठा रेडी है। आप चाहें तो इस पर हल्का बटर लगाकर खाएं। ये पराठा आप चाय के साथ या अचार, धनिया की चटनी और टमाटर की मीठी चटनी के साथ खाएं।
सहजन के फायदे Benefits of Moringa
सहजन में ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल डैमेज को कम करके इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। कई तरह के विटामिन्स होते हैं। इसकी पत्तियों में संतरे से 7 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। वहीं केले से 15 गुना ज्यादा पोटेशियम होता है। सहजन में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और कई तरह के फायदेमंद अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं।
Tagsसहजन पराठासर्दियोंडिशफायदे Drumstick Parathawinterdishbenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





