लाइफ स्टाइल

इन पेय पदार्थों को पीने से गर्भस्थ शिशु को होता है फायदा, गर्भवती महिला को भी मिलता है स्वस्थ पोषण

SANTOSI TANDI
13 Sep 2023 8:01 AM GMT
इन पेय पदार्थों को पीने से गर्भस्थ शिशु को होता है फायदा, गर्भवती महिला को भी मिलता है स्वस्थ पोषण
x
गर्भवती महिला को भी मिलता है स्वस्थ पोषण
गर्भवती महिलाओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ माँ बनने वाली महिला के शरीर पर भी पड़ सकता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा शरीर गर्मियों के दिनों में शरीर के तापमान को मेंटेन करने के लिए पसीने के रूप में पानी को निकालता है। ऐसे में इस दौरान शरीर में पानी की कमी होना काफी नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन एक स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में गर्भवती महिलाओं को गर्मियों में अपनी सेहत का ध्यान और ज्यादा रखना पड़ता है।
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि एक गर्भवती महिला को एक आम व्यक्ति की तुलना में ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन गर्भवती महिलाएँ प्यास कम लगने के कारण कई बार पर्याप्त पानी नहीं पी पाती हैं। यह सही है कि गर्भावस्था में महिलाओं को प्यास कम लगती है, लेकिन पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुँचाती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं को पानी की प्यास कम लगने पर कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो उनके साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म लेने के कुछ माह बाद तक पीना चाहिए।
पानी
गर्भावस्था में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, शरीर भी हाइड्रेटेड रहता है। पानी पीने से मिचली, मूड बेहतर रहता है। आप चाहें तो पानी को हेल्दी तरीके से पी सकती हैं, जैसे इसमें पुदीना, नींबू आदि मिलाकर। प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
दूध
गर्भवती महिलाओं के लिए दूध पीना काफी फायदेमंद होता है। अकसर घर के बड़े, बुजुर्ग गर्भवती होने पर दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में कैल्शियम, विटामिन बी12 और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो अजन्मे बच्चे के बेहतर विकास में मदद करता है। अगर आप लैक्टोज इनटॉलेरेंट हैं, तो दूध के बजाय सोया दूध पी सकते हैं। इसमें भी प्रोटीन और कैल्शियम भी अधिक होता है, जो आपके बच्चे के बेहतर हड्डियों के विकास में मदद करता है।
नारियल पानी
सभी लोगों के लिए नारियल पानी पीना काफी लाभकारी होता है।गर्भावस्था में नारियल पानी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। यह बच्चे के विकास में मदद करता है। नारियल पानी डिहाइड्रेशन, कब्ज और हीट स्ट्रोक से भी बचाता है।
फ्रूट मॉकटेल
गर्भावस्था में फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। अगर आप किसी पार्टी में हैं, तो फलों के रस से मॉकटेल बना सकती हैं। मॉकटेल को आप अपने हाथों से फलों के रस से बनाएं। इस दौरान आपको शराब, बीयर आदि के सेवन से परहेज करना चाहिए।
स्मूदी
गर्भावस्था के दौरान स्मूदी महिलाओं के लिए बेस्ट नाश्ता हो सकता है। यह गर्भवती महिलाओं की विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। इसके लिए आप केला, स्ट्रॉबेरी, कीवी, सेब आदि की स्मूदी बनाकर पी सकती हैं।
छाछ
गर्मियों में छाछ पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी छाछ पीना उपयोगी होता है। छाछ प्रेगनेंसी में होने वाले कब्ज को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को ठंडक भी देता है।
नींबू पानी
नींबू पानी पीते ही शरीर को ठंडक मिलती है, फ्रेश और अच्छा महसूस होता है। अगर आप गर्भवती हैं, तो भी नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं। नींबू पानी मतली को रोकने में मदद करता है। इससे बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है। साथ ही मूड स्विंग को भी ठीक रखता है।
सब्जियों के जूस
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सब्जियों का जूस बेहतर विकल्प है। बता दें कि, खीरा, टमाटर समेत गर्मियों की कई सब्जियों में पानी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरी इन सब्जियों के जूस का सेवन करने से सेहत दुरुस्त रहती है। यदि आप चाहें तो इन सब्जियों के सलाद का भी सेवन किया जा सकता है।
अगर आप भी गर्भवती हैं, तो खुद को हाइड्रेट, फ्रेश और हेल्दी रखने के लिए लिक्विड डाइट पर जरूर ध्यान दें। गर्भावस्था में आप नारियल पानी, नींबू पानी, स्मूदी, फलों का रस, दूध और छाछ पी सकते हैं। ये सभी ड्रिंक्स आपकी, बच्चे की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पूरे दिनभर पानी भी पीते रहना चाहिए।
Next Story