लाइफ स्टाइल

Oat Milk रोजाना पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, जाने घर पर कैसे तैयार करें

Bhumika Sahu
4 Oct 2021 11:47 AM IST
Oat Milk रोजाना पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, जाने घर पर कैसे तैयार करें
x
आइए, जानते हैं घर में कैसे बनाया जाए ओट मिल्क और क्या हैं इसके फायदे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इन दिनों लोगों में ओट मिल्क को लेकर अलग दीवानगी देखी जा रही है। हर कोई इस बात से वाखिफ है कि ओट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपने बीते दिनों में ओट मिल्क के बारे में सुना? पोष्क तत्वों से भरपूर ओट मिल्क सेहत के लिए खूब फायदेमंद है। आइए, जानते हैं घर में कैसे बनाया जाए ओट मिल्क और क्या हैं इसके फायदे।

कैसे बनाएं ओट मिल्क?
ओट मिल्क बनाने के लिए सिर्फ पानी और दूध की जरूरत होती है। इसे बनने के लिए 30 मिनट पहले या फिर रातभर के लिए भिगो दें। फिर इन ओट्स को छानकर ब्लेंडर में डालें। अब ब्लेंडर में 3 से 4 कप पानी डालें और चिकना होने तक ब्लेंड करें। एक मलमल के कपड़े का इस्तेमाल कर ओट्स के दूध को छान लें और एक कंटेनर में स्टोर करें। इस मिल्क को 5 दिनों तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है।
क्या हैं ओट मिल्क के फायदे
1) ग्लूटन फ्री
शाकाहारी लोगों के लिए ओट मिल्क बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद ही आसान है, यह सिर्फ पानी और ओट्स से बनकर तैयार हो जाता है। यही कारण है कि शाकाहारी लोग इसे पसंद करते हैं। अगर आप ग्लूटन फ्री दूध पीना चाहती हैं तो ओट मिल्क पी सकती हैं।
2) पोषक तत्व
ओट मिल्क फाइबर और विटामिन ए, डी और बी12 से भरपूर होता है। इसे पीने से आपके शरीर के आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिन की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है। यह आपको एनर्जी देता है।
3) इम्यूनिटी
ओट मिल्क में ढेर सारे विटामिन होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। यह आपके शरीर में विटामिन ए और विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। इसे पीने से आपको संक्रमण और बीमारी से दूर रहने में मदद मिलती है।
4) ब्लड कोलेस्ट्रॉल
इसमें बीटा-ग्लूकेन्स नामक घुलनशील फाइबर होता है जो शरीर के ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। रोजाना ओट्स मिल्क पीने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
5) हड्डियों को मजबूत
ओट्स में मौजूद कैल्शियम और विटामिन आपकी हड्डियों की हेल्थ के लिए अच्छा होता है।ऐसे में ओट मिल्क पीने से हड्डियों के हेल्थ में सुधार होता है।


Next Story