- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गुनगुने पानी में नींबू...
गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से हो सकता है वजन कम
जनता से रिश्ता वेब डेस्क। वैसे तो नींबू हर मौसम में काम में लिया जाता है. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अगर आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएंगे तो इससे वजन कम हो सकता है. नींबू विटामिन सी का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है. हालांकि नींबू में सिर्फ एक यही पोषक तत्व ही नहीं होता. नींबू विटामिन C के साथ-साथ विटामिन A और B, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन आदि जैसे कई पोषक तत्व होते है. नींबू खाने से शरीर को ऐसे कई फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं. सिर्फ यही नहीं, नींबू में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है.
वजन होगा कम:
वजन कम करने के लिए आप नींबू को अपनी डाइट में शामिल कीजिए. इसमें मौजूद सॉल्युबल पेक्टिन फाइबर आपके पेट में फैलता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. नींबू के साथ गर्म पानी पीने से वजन घटाने में आपको मदद मिल सकती है.
इम्यूनिटी होगी बूस्ट:
इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए आप अपनी डाइट में नींबू शामिल कीजिए. नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है. यह कॉमन सर्दी, जुकाम और फ्लू का कारण बनने वाले कीटाणुओं के खिलाफ इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करती है. नींबू के रस के साथ एक गिलास गर्म पानी और एक चम्मच शहद भी सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में सहायता मिलती है.
पाचन तंत्र के लिए:
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कीजिए. नींबू के छिलके और गूदे में पेक्टिन नाम का एक सॉल्युबल फाइबर होता है. ये लिवर में डाइजेस्टिव एंजाइमों के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है. इससे आपके शरीर से मौजूद अपशिष्ट को समाप्त करने में मदद मिलती है. फाइबर से युक्त फल भी कब्ज की परेशानी को दूर करेंगे.





