- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मी में धनिया का...
लाइफ स्टाइल
गर्मी में धनिया का पानी पीने से पेट की जलन होती है दूर
Apurva Srivastav
13 May 2023 4:40 PM GMT

x
गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के शरबत, जूस का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। जी हां क्योंकि धनिया की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है, साथ ही धनिया औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। धनिया के पानी का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि धनिया में आयरन, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम, फोलिक एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं गर्मी में धनिया का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
गर्मी में धनिया का पानी पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Coriander Water In Summer In Hindi
पेट की जलन होती है दूर
गर्मी के दिनों में पेट में जलन की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन पेट की गर्मी को बाहर निकालता है और जलन को कम करने में मदद करता है।
मुंह के छाले होते हैं दूर
गर्मी के दिनों में अक्सर मुंह में छाले (Mouth Ulcer) हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन पेट की गर्मी को दूर करता है, जिससे छाले की समस्या दूर होती है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
गर्मी के दिनों में अगर आप नियमित रूप से धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर के इम्यून पॉवर को मजबूत बनाता है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
वजन कम करने में सहायक
गर्मी के दिनों में अगर आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको धनिया के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।
पित्त शांत करे
गर्मी के दिनों में पित्त बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से एसिडिटी, लाल चकत्तों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अगर आप धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण पित्त को संतुलित करने में मदद करते हैं।
शरीर होता है डिटॉक्स
गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना नियमित रूप से धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त
पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए धनिया के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि धनिया के पानी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story