लाइफ स्टाइल

रोज सुबह पिएं इन पत्तियों का पानी, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 6:43 AM GMT
रोज सुबह पिएं इन पत्तियों का पानी, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
x
, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
रोज सुबह दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। दिन की शुरुआत आप किस तरह कर रही हैं, इसका आपके पूरे दिन और सेहत पर काफी असर पड़ता है। गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के जुड़ी गलतियों के चलते सेहत खराब होने लगती है। ऐसे में आपको हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना चाहिए। अगर आप सुबह धनिये की पत्तियों के पानी से अपने दिन की शुरुआत करेंगी, तो आपको कई फायदे हो सकते हैं।
जी हां, धनिये की पत्तियां सिर्फ खाने की स्वाद और रंगत बढ़ाने के काम ही नहीं आती हैं, बल्कि इससे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ भी हो सकते हैं। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
धनिये की पत्तियों के पानी पीने के फायदे
धनिये में पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है।
रोज सुबह धनिये की पत्तियों का पानी पिएंगी, तो एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है।
अगर आपको पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग अधिक होती है, तो इससे आपको लाभ हो सकता है।
जिन लोगों को यूरिन पास करते वक्त जलन होती है, उन्हें भी धनिये के पानी से राहत मिल सकती है।
थायरॉइड की समस्या में भी यह ड्रिंक फायदेमंद है।
अगर आपको बीपी से जुड़ी समस्या है, तो दिन की शुरुआत धनिये के पानी से करें।
आज के समय में लोगों को बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल काफी परेशान कर रहा है। इसे मैनेज करने के लिए भी यह लाभकारी है।
रोज सुबह धनिये का पानी पीने से इंफ्लेमेशन और वॉटर रिटेंशन की समस्या दूर होती है।
अगर आपको अल्सर या फैटी लिवर की समस्या है, तो भी आपको धनिये का पानी पीना चाहिए।
डायबिटीज को मैनेज करने में भी यह कारगर है।
अगर आपको माइग्रेन, एंगर या स्ट्रेस की दिक्कत है, तो भी इस पानी से दिन की शुरुआत करें।
धनिये के पानी से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
अगर आप सुबह खाली पेट यह पानी पीती हैं, तो शरीर को ठंडक मिलती है।
इससे डाइजेशन भी सुधरता है। अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो इस ड्रिंक से दिन की शुरुआत करें।
वजन कम करने भी यह फायदेमंद है।
कैसे तैयार करें धनिये का पानी?
मुट्ठी भर धनिये की पत्तियां लें।
इसे 1 गिलास पानी में डालकर 7-10 मिनट तक उबालें।
इसे छानकर पिएं।
रोज सुबह खाली पेट इसे पीने से फायदा होगा।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story