- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रोजाना सुबह खाली पेट...

x
वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह खालीपेट टमाटर के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। आइये जानते है इसे तैयार करने के तरीके के बारे में।
आवश्यक सामग्री
4 से 5 टमाटर
आधा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
सेलेरी (अजमोद) के डंठल
1 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
सबसे पहले टमाटर को साफ करके ब्लेंडर में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
ब्लेंड करने के बाद इसमें सेलेरी के डंठल को मिलाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
अब इस जूस को छानकर अलग रख लें।
इसमें कालीमिर्च और शहद को मिलाएं।
अब इसका खालीपेट सेवन करें।
वजन कम करने के लिए रोजाना टमाटर के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट की बढ़ी हुई चर्बी कम होती है और शरीर का शेप ठीक होता है। वैसे तो टमाटर का सेवन सुरक्षित माना जाता है लेकिन अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Apurva Srivastav
Next Story