लाइफ स्टाइल

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये की चाय

Rani Sahu
19 Feb 2023 3:02 PM GMT
हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं ये की चाय
x
आजकल हाई ब्लड प्रेशर सामान्य समस्या बन गई है। यह बीमारी अत्यधिक तनाव लेने और शरीर में सोडियम बढ़ने या असंतुलित होने से होती है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, थकान, दिल की धड़कन तेज होना, सिरदर्द, पेशाब से खून आना, तनाव आदि परेशानी होती है।
इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर से हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए ब्लड प्रेशर का कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। साथ ही पोटेशियम रिच फूड्स का सेवन करें। पोटेशियम शरीर में सोडियम को संतुलित करता है। पोटेशियम रिच फूड के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आंवले की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि आंवले की चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
आंवला
आंवला सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मिनरल्स और फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणकारी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। साथ ही हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता। इसके अलावा, विटामिन-सी की अधिकता की वजह से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आंवले की चाय पिएं।
आंवले की चाय
2 कप पानी को अच्छी तरह से उबालें। फिर इसमें आंवला पाउडर, दालचीनी, अदरक, लौंग, काली मिर्च आदि चीजें डालें। इसके बाद कुछ देर तक चाय को उबलने दें। जब चाय अच्छी तरह से उबल जाएं। फिर चाय छन्नी की मदद से छान लें। अब शहद मिलाकर चाय का आनंद लें। आप रोजाना दिन में दो कप आंवले की चाय का सेवन कर सकते हैं।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story