लाइफ स्टाइल

रोज सुबह पानी में मिलाकर पिएं यह खास पाउडर, तेजी से कम होगा वजन

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 6:54 AM GMT
रोज सुबह पानी में मिलाकर पिएं यह खास पाउडर, तेजी से कम होगा वजन
x
तेजी से कम होगा वजन
वजन कम करने के लिए अक्सर हम कई तरीकों का सहारा लेते हैं। कुछ लोग डाइटिंग तो कुछ एक्सरसाइज से वजन कम करने की सोचते हैं। लेकिन संतुलित आहार और एक्सरसाइज के साथ कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स की आपकी वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसे हर्ब्स बताए गए हैं, जो वेट लॉस में कारगर हैं। गिलोय, मोरिंगा, त्रिफला, गुग्गल और भी कई हर्ब्स हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं गिलोय की।
गिलोय पाउडर किस तरह वजन घटाने में काम आ सकता है, इसे लेने का सही तरीका क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और डॉक्टर हैं।
वजन घटाने के लिए गिलोय का पाउडर
अपने औषधीय गुणों के कारण, गिलोय शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। लेकिन आपको बता दें वजन कम करने में भी गिलोय कारगर है। गिलोय को आयुर्वेद में अमृत कहा जाता है।
गिलोय हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को दूर कर शरीर को अंदर से साफ करता है।
वजन कम करने के लिए आपको गिलोय की डाइट में शामिल करना चाहिए। गिलोय में एडिपोनेक्टिन और लेप्टिन होते हैं। ये दोनों फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। पेट और शरीर पर जर्मी अतिरिक्त चर्बी को गलाना आसान करते हैं, जिससे कम समय में ही आप वजन कम कर सकती हैं।
गिलोय डाइजेशन (डाइजेशन के लिए हेल्दी गोलियां) के लिए भी अच्छा होता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कते हैं, उन्हें गिलोय का सेवन जरूर करना चाहिए।
कैसे करें गिलोय का सेवन
वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट गिलोय के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकती हैं। इसमें आप शहद भी मिला सकती हैं। 1 टीस्पून गिलोय पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर, इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पिएं।
गिलोय की पत्तियों और तने को रातभर भिगो दें। इसे क्रश करें फिर बॉइल करें। इसके बाद सुबह 1 गिलास पानी में इसे डालकर, आधा रह जाने तक उबालें। इसे छानकर पिएं।
आप गिलोय की पत्तियों के साथ आप तुलसी की पत्तियां, हल्दी और लौंग मिलाकर, गिलोय की चाय भी बना सकते हैं। इसे खाली पेट पीने से न केवल वजन घटाने में मदद मिलेगी, बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
अगर आपके लिए ये सब संभव नहीं है, तो सीधे गिलोय के जूस को सीधा सुबह पानी के साथ लें। इससे भी फायदा होगा।
नोट- गिलोय को सभी खा सकते हैं। यह पूरी तरह से नेचुरल है। इसके कोई खास साइड-इफेक्ट्स नहीं होते हैं लेकिन फिर भी अगर आप गर्भवती हैं या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story