लाइफ स्टाइल

सुबह पिएं यह जूस, त्वचा से नहीं पता चलेगी उम्र

Manish Sahu
23 July 2023 3:50 PM GMT
सुबह पिएं यह जूस, त्वचा से नहीं पता चलेगी उम्र
x
लाइफस्टाइल: त्वचा से उम्र का पता न चल पाए और त्वचा हमेशा ग्लोइंग और यंग बनी रहे, यह हर महिला की चाहत होती है। स्किन की चमक को बनाए रखने के लिए महिलाएं कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन स्किन की हेल्थ और ग्लो के लिए, डाइट का सही होना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आपका शरीर अंदर से स्वस्थ नहीं है, तो त्वचा पर इसका असर साफ दिखने लगता है। खान-पान गलत होने पर स्किन पर दाग-धब्बे और एक्ने की समस्या हो सकती है। वहीं, हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करने से स्किन ग्लोइंग भी बनती है और उम्र का असर भी त्वचा पर दिखाई देना कम हो सकता है।
इसके लिए आपको एक्सपर्ट के बताए इस जूस को पीना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोनल और गट हेल्थ कोच हैं।
स्किन हेल्थ के लिए जूस
अगर आप स्किन को चमकदार बनाना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट के बताए इस जूस को सुबह के समय पिएं। इस जूस में चुकंदर, पुदीना और आंवला जैसी हेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, ये सभी इंग्रिडिएंट्स स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
चुकंदर-आंवला के जूस के स्किन के लिए फायदे
यह स्किन को हाइड्रेट रखता है।
कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।
स्किन को मॉइश्चराइज करता है।
स्किन में मौजूद डैमेज सेल्स को रिकवर करने में मदद कर सकता है।
त्वचा के रिंकल्स और फाइन लाइन्स को कम करता है।
त्वचा को आराम पहुंचाता है।
एक्ने को कम करने में मदद करता है।
आंवला में विटामिन सी होता है,जो स्किन इरिटेशन को कम करता है और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
पुदीना में मेंथॉल होता है, जिससे स्किन डैमेज ठीक होता है।
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स अधिक होते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट कर नेचुरल ग्लो देते हैं।
चुकंदर में आयरन होता है। यह खून को साफ करता है।
स्किन की खोई हुई चमक लौटाता है।
Next Story