लाइफ स्टाइल

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए इस ड्रिंक का करें सेवन

Ritisha Jaiswal
2 July 2021 1:15 PM GMT
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए इस ड्रिंक का करें सेवन
x
आजकल हाइपरटेंशन आम समस्या बन गई है। इससे महिला और पुरुष दोनों प्रभावित होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आजकल हाइपरटेंशन आम समस्या बन गई है। इससे महिला और पुरुष दोनों प्रभावित होते हैं। खासकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को हाइपरटेंशन की शिकायत हो सकती है। इसके लिए 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नियमित अंतराल पर ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में तकरीबन 20 करोड़ लोग हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते हाइपरटेंशन की समस्या होती है। इसके लिए रहन-सहन और खानपान में विशेष बदलाव करें। अगर आप भी हाइपरटेंशन की समस्या से पीड़ित हैं, तो रोजाना यह खास ड्रिंक का सेवन करें। इसके सेवन से हाइपरटेंशन को कंट्रोल और कम करने में सहायता मिलती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

International Journal of Food Science and Nutrition पर छपी एक शोध में हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए चीकू खाने की सलाह दी गई है। इस शोध में चीकू पर गहन विचार विमर्श किया गया है। इसमें चीकू खाने से होने वाले फायदे को विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो चीकू में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को सुचारू रूप से कार्य करने में सहयोग करता है। वहीं, पोटैशियम रक्त चाप को कंट्रोल करता है। साथ ही रक्त संचरण सही से होता है। इसके अलावा, चीकू एनीमिया में भी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन पाया जाता है।

कैसे करें सेवन
हाइपरटेंशन के मरीज रोजाना चीकू का सेवन कर सकते हैं। साथ ही चीकू का जूस भी पी सकते हैं। अगर आप तत्काल बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो चीकू पानी पिएं। इसके लिए रात में सोते समय एक गिलास पानी में एक चीकू भिगोकर रखे दें। अगली सुबह को चीकू पानी पिएं और चीकू को खा लें। इससे हाइपरटेंशन को इंस्टेंट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।


Next Story