लाइफ स्टाइल

वजन घटाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट पिएं यह Drink

Subhi
1 Dec 2020 3:55 AM GMT
वजन घटाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट पिएं यह Drink
x
लोग बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए सभी जतन करते हैं। खानपान में सुधार करते हैं, वर्कआउट करते हैं और उपवास का सहारा लेते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लोग बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए सभी जतन करते हैं। खानपान में सुधार करते हैं, वर्कआउट करते हैं और उपवास का सहारा लेते हैं। हालांकि, नियमितता के अभाव के चलते उन्हें बढ़ते वजन को कम अथवा नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कम अथवा नियंत्रित करना चाहते हैं, तो रोजाना गुड़ मिश्रित नींबू पानी पिएं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई दशक से नींबू पानी का सेवन वजन घटाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं-

गुड़ फायदेमंद है

चीनी की तुलना में गुड़ सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। साथ ही गुड़ में सेलेनियम और ज़िंक पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। गुड़ के सेवन से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। आयुर्वेद की मानें तो गुड़ और गर्म पानी कब्ज रोग में औषधि की तरह काम करता है। यह प्राकृतिक पाचन एंजाइम को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को गति प्रदान करता है। साथ ही किडनी से संबंधित किसी भी रोग को दूर करने में सहायक होता है।

नींबू है लाभकारी

कोरोना काल में इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें पॉलीफिनोल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। नींबू पानी के सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है।

कैसे करें सेवन

रोजाना सुबह में खाली पेट एक गिलास गुड़ मिश्रित नींबू पानी पिएं। आप चाहे तो गुनगुने गर्म पानी का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नींबू का रस और गुड़ का एक छोटा टुकड़ा मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से आपको बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Next Story