लाइफ स्टाइल

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोज पिएं ये ड्रिंक्स

Bharti sahu
12 Aug 2022 4:24 PM GMT
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोज पिएं ये ड्रिंक्स
x
मोटापा से निजात पाने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं।

मोटापा से निजात पाने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं, तो कुछ लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। हालांकि, जंक फ़ूड के चलते वेट गेन होने लगता है। इसके लिए जरूरी है कि जंक फ़ूड पर पाबंदी लगाएं। वहीं, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार लें और रोजाना एक्सरसाइज करें। जबकि, डाइटिंग के बदले फाइबर और प्रोटीन रिच फ़ूड का रोजाना सेवन करें। इनके सेवन से मोटापे में आराम मिलता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन 3 चीजों का रोजाना सेवन करें। आइए जानते हैं-

सेब का सिरका
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं, पेट संबंधी सभी विकार दूर हो जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुने गर्म पानी में दो चम्मच सेब के सिरके मिलाकर पिएं। इसके सेवन से फैट बर्न होता है जो वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है।
नींबू और शहद
नींबू में भी एसिटिक एसिड, विटामिन-सी और फैट ऑक्सीडेंट पाया जाता है। वहीं, शहद में लिपिड कम करने के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुने गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें। इससे फैट बर्न होता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना नींबू और शहद युक्त ड्रिंक का सेवन करें।
एलोवेरा
इसमें विटमिंस, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण भी पाए जाते हैं। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट एलोवेरा जूस जरूर पिएं।


Next Story