लाइफ स्टाइल

डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए रोजाना सुबह में पीएं ये ड्रिंक्स

Subhi
7 Nov 2022 11:22 AM IST
डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए रोजाना सुबह में पीएं ये ड्रिंक्स
x

डेंगू के मरीजों की संख्या में पिछले दिनों बड़ी तेजी से इजाफा हुआ है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा मानसून की वजह से हुआ है। सितंबर महीने में देशभर में 60 हजार से अधिक लोग डेंगू के शिकार हुए हैं। यह बीमारी मादा मच्छर एडिस के काटने से फैलती है। ये साफ पानी में पनपता है। इससे संक्रमित होने पर व्यक्ति को तेज बुखार, सिर में तेज दर्द और बदन दर्द होता है। कई बार बदन दर्द असहनीय होता है। इसे हड्डीतोड़ बुखार भी कहा जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का जरूर पालन करें। वहीं, डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए रोजाना ये ड्रिंक्स जरूर पीएं। आइए जानते हैं-

गिलोय का जूस पीएं

गिलोय एक औषधि है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा, डेंगू के संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो गिलोय का जूस पीने से डेंगू का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना गिलोय का जूस पी सकते हैं। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। वहीं, एक गिलास से अधिक गिलोय का सेवन बिल्कुल न करें।

तुलसी पानी पीएं

तुलसी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। डेंगू बुखार से बचाव में तुलसी की पत्तियां फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं, डेंगू बुखार से रिकवरी में भी फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

करेले के जूस का सेवन करें

कई शोधों में दावा किया गया है कि केरेले के जूस का सेवन करने से डेंगू समेत सभी संक्रमित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके जूस के सेवन से शुगर में भी आराम मिलता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा डायबिटीज के मरीजों को करेले का जूस पीने की सलाह देते हैं। वहीं, केरेले के जूस का सेवन करने से डेंगू का भी खतरा कम हो जाता है।

अमरूद का जूस पीएं

अमरूद में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी रिच फूड्स के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना अमरूद का जूस पीएं। इससे सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही डेंगू संक्रमण को रोकने में भी मदद मिलती है।


Next Story