- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- डिटॉक्सिफिकेशन के लिए...
डिटॉक्सिफिकेशन के लिए रोजाना सुबह पिएं ये ड्रिंक्स...होगा चमत्कारी फायदे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना वायरस महामारी के दौर में सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए सही दिनचर्या का पालन करें, संतुलित आहार लें और रोजाना वर्कआउट जरूर करें। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत डिटॉक्सिफिकेशन से करें। डिटॉक्सिफिकेशन का अर्थ रक्त को शुद्ध करना है। इस प्रक्रिया से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। प्राचीन समय से इस थेरेपी का यूज किया जाता है। आधुनिक समय में इसका महत्व और बढ़ गया है। आजकल लोग जंक फूड्स पर निर्भर रहने लगे हैं, जिन्हें डायजेस्ट होने में लंबा वक्त लगता है। ऐसी स्थिति में कब्ज, बदहजमी, अपच आदि की शिकायत होती है। इसके लिए रोजाना डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करें। इनके सेवन से शरीर में मौजूद डिटॉक्स बाहर निकल जाता है और पाचन तंत्र सहित लंग्स और किडनी सुचारू रूप से काम करने लगते हैं। आइए जानते हैं-





