- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पेट को ठंडा रखने और लू...
लाइफ स्टाइल
पेट को ठंडा रखने और लू से बचने के लिए रोज़ाना पिएं शिकंजी
Ritisha Jaiswal
16 April 2021 9:53 AM GMT
![पेट को ठंडा रखने और लू से बचने के लिए रोज़ाना पिएं शिकंजी पेट को ठंडा रखने और लू से बचने के लिए रोज़ाना पिएं शिकंजी](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/04/16/1019070--.webp)
x
गर्मियों में पानी की कमी से थकान, चक्कर, सन स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गर्मियों में पानी की कमी से थकान, चक्कर, सन स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। शिकंजी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह आपकी त्वचा में भी नमी बनाए रखती है। इसमें नींबू की मौजूदगी शरीर में कम हो रहे पानी की आपूर्ति करता है।
शिकंजी पीने से वजन कंट्रोल में रहता है और एक्स्ट्रा फैट कम होता है। क्योंकि इसे बनाने में नींबू का इस्तेमाल होता है और विटामिन सी चर्बी को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को डिटॉक्स भी करता है। गर्मियों में रोजाना सेवन से वजन आसानी से घटाया जा सकता है।शिकंजी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। नींबू में मौजूद विटामिन सी कब्ज़ और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।
शिकंजी को एक इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। शिकंजी मे विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम की क्षमता बढ़ाता है। शिकंजी के एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देते है। जिससे आपको पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।पाचन में दिक्कत है तो रोज़ाना शिकंजी पीना शुरू करें। शिकंजी में शामिल नींबू पाचन सुधारता है। नींबू के साथ इसमें शामिल पुदीना, जीरा पाउडर भी खाना पचाने में बहुत मददगार होती हैं।
Tagsशिकंजी
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story