लाइफ स्टाइल

हेल्दी रहने के लिए पिएं रेनबो जूस, मिलेंगे कई फायदे

SANTOSI TANDI
8 Jun 2023 9:17 AM GMT
हेल्दी रहने के लिए पिएं रेनबो जूस, मिलेंगे कई फायदे
x
हेल्दी रहने के लिए पिएं
रेनबो डाइट आजकल काफी चलन में है। इसके बारे में काफी बात की जाने लगी है। इसके फायदों की वजह से लोग इस डाइट को पसंद करने लगते हैं। रेनबो डाइट में अलग-अलग रंगों के फलों और सब्जियों को शामिल किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। रेनबो डाइट में आप रेनबो जूस को भी शामिल कर सकते हैं। रेनबो जूस से आपको कई ऐसे फायदे मिल सकते हैं जो आपको हैरान कर देंगे। अलग-अलग रंग और स्वाद वाले फल और सब्जियों से बनने वाला यह रेनबो जूस न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। जिस तरह खाने की मेज पर जब अलग-अलग रंग के, अलग-अलग स्वाद वाले व्यंजन सजे होते हैं, तो खाने से पहले सिर्फ उन्हें देखकर ही आंखों को अच्छा लगता है। कहा भी जाता है कि सबसे पहले कोई भी इंसान खाने को अपनी आंखों से आता है, इसलिए खाने को सर्व करने के तरीके पर भी जोर दिया जाता है।
रेनबो जूस में लाल, बैंगनी, हरा और भी इंद्रधनुषी रंगों को शामिल किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इस जूस में किन-किन रंगों के फल और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है और इसके क्या फायदे होते हैं। इस बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।
रेनबो जूस के फायदे
रेनबो जूस में लाल रंग के लिए चेरीज, स्ट्रॉबेरी, अनार, तरबूज और सेब को शामिल किया जा सकता है। यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। डीएनए की हेल्थ, यूरिन इंफेक्शन से बचाव के लिए भी यह जूस फायदेमंद है। दिल को दुरुस्त रखने में भी यह कारगर है।
हरे रंग के लिए ग्रीन एप्पल, खीरा, पालक और सेलेरी अच्छे माने जाते हैं। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने, इंफ्लेमेशन को कम करने, एनर्जी लेवल को बूस्ट करने, डाइजेशन को सुधारने के लिए यह फायदेमंद है। लिवर फंक्शन और लंग हेल्थ को बूस्ट करने के भी काम आता हैwhat is rainbow juice
बात अगर नीले या बैंगनी रंग की करें तो इसके लिए ब्लैकबेरीज, ब्लूबेरी, अंगूर और बैंगनी पत्ता गोभी को शामिल करें। दिल, दिमाग और बोन हेल्थ के लिए इस जूस को जरूर पिएं। यह एजिंग को कम करने में मदद कर सकता है। (झुर्रियों को कम करने के टिप्स)
पीले रंग के लिए अनानास, केले और नींबू को शामिल करें। इस तरह के फूड्स भी इम्यूनिटी को सुधारने के लिए अच्छे माने जाते हैं।
नारंगी रंग के लिए गाजर, संतरा या फिर खुबानी को शामिल करें। यह आंखों के लिए भी अच्छा होता है और साथ ही शरीर को निरोगी रखने में भी मदद कर सकता है।
इस जूस में अलग-अलग रंग और गुणों वाली फल और सब्जियों को शामिल किया जाता है। स्किन, डाइजेशन, लिवर हेल्थ, लंग्स, दांत, दिल, दिमाग या यूं कहें शरीर के लगभग हर हिस्से को हेल्दी रखने के लिए जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स आपको इस जूस से मिल सकते हैं।
Next Story