लाइफ स्टाइल

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं संतरे के छिलके की चाय...जाने इसके हैरान कर देने वाले फायदे

Subhi
30 March 2021 5:12 AM GMT
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं संतरे के छिलके की चाय...जाने इसके हैरान कर देने वाले फायदे
x
दुनियाभर में पानी के बाद चाय सबसे अधिक दिया जाने वाला पॉपुलर पेय है।

दुनियाभर में पानी के बाद चाय सबसे अधिक दिया जाने वाला पॉपुलर पेय है। भारत में इसकी खपत सबसे अधिक है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। लोग चाय पीने के बहाने ढूंढते रहते हैं। अधिकांश लोग दूध की चाय पीते हैं। इसके अलावा, आधुनिक समय में ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। चाय शरीर में ऊर्जा का संचार और मस्तिष्क को प्रोत्साहित करती है। हालांकि, ग्रीन टी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए आप संतरे के छिलके की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर डायबिटीज में यह चाय ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। शोध में खुलासा हो चुका है कि डायबिटीज के मरीजों को संतरे के छिलके की चाय अवश्य पीनी चाहिए। आइए, इसके फायदे और बनाने की विधि जानते हैं-

researchgate.net पर छपी एक शोध में संतरे के छिलके की चाय के फायदे को बताया गया है। इस चाय को पीने से न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, बल्कि यह चाय इंसुलिन को भी प्रोत्साहित करती है। इसके लिए शोधकर्ता डायबिटीज के मरीजों को संतरे के छिलके की चाय पीने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना संतरे के छिलके की चाय का सेवन अवश्य करें।इम्यून सिस्टम मजबूत होता ह
इस चाय से मुंह में लार और पेट में एसिड का उत्सर्जन होता है। संतरे के छिलके की चाय के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही चाय में मौजूद पोषक तत्वों से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
सामग्री
संतरे के छिलके
डेढं कप पानी
आधा इंच दालचीनी
2 लौंग
2 इलायची
आधा चम्मच गुड
कैसे बनाएं चाय
एक पैन में पानी को गर्म कर लें। अब इस पानी में सारे मसाले को डाल कर 2-3 मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी को नीचे उतार कर चाय छन्नी की मदद से छानकर एक कप में रख लें और उसमें गुड़ मिलाकर चाय का सेवन करें।


Next Story