- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्याज के रस में मिलाकर...

x
प्याज के रस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज का रस औषधीय गुणों से भरपूर होता है। प्याज के रस का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन किया है। प्याज के रस में शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि प्याज के रस में क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। तो वहीं, शहद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
प्याज के रस में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Onion Juice Mixed With Honey In Hindi
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।
वजन को करे कम
बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल
हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
त्वचा को रखे स्वस्थ
प्याज के रस में शहद मिलाकर पीना त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी सूजन और मुहांसों को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ भी रहती है।
बालों को बनाए मजबूत
प्याज के रस में शहद मिलाकर पीना बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन बालों के रोम को मजबूत बनाता है और बालों के झड़ने, डैंड्रफ जैसी समस्याओं को दूर करता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक
अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से खून साफ भी होता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story