लाइफ स्टाइल

सुबह खाली पेट पिएं ये 4 तरह की ड्रिंक्स, सेहत के लिए है फायदे मंद

Tulsi Rao
29 May 2022 12:29 PM GMT
सुबह खाली पेट पिएं ये 4 तरह की ड्रिंक्स, सेहत के लिए है फायदे मंद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फिट और हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होनी बहुत जरूरी है। अगर आप हेल्दी फूड्स या ड्रिंक्स लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, तो हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। क्योंकि सुबह हम जो कुछ भी खाते हैं, हमारा शरीर में उनके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। ऐसे में जरूरी है सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी खाया या पिया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इन ड्रिंक्स को रोज सुबह खाली पेट पीकर आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी, आप जल्दी से बीमारी भी नहीं पड़ेगें।

1. फलों का जूस (Fruit Juice on Empty Stomach)
सुबह खाली पेट फलों का जूस पीना भी काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर फलों में मौजूद सारे पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। आप सुबह खाली पेट संतरा, अनार, सेब आदि का जूस (Best Fruit Juice on Empty Stomach) पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें फूलों का जूस घर पर बनाकर ही पीना चाहिए। साथ ही इसमें चीनी नहीं मिलानी चाहिए। सुबह खाली पेट फलों का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, शरीर में जमा सारी गदंगी आसानी से निकल जाती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही फलों के जूस का सेवन करें।
2. मेथी का पानी (Fenugreek Seeds Water in Morning)
सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। मेथी का पानी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। साथ ही लिवर, किडनी में जमा गंदगी को भी आसानी से निकालता है। मेथी का पानी पीने से वजन कंट्रोल में रह सकता है। इसके लिए आप रात को एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें। मेथी का पानी वजन घटाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद (Benefits of Fenugreek Seeds Water on Empty Stomach) कर सकता है। इसलिए आपको रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी जरूर पीना चाहिए।
3. धनिया का पानी (Coriander Water on Empty Stomach)
धनिया का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में धनिया का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, पेट की जलन शांत होती है। धनिया के पानी में विटामिन्स, मिनरल्स भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन (Benefits of Coriander Water Empty Stomach) पाया जाता है। सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से शरीर इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसके लिए आप 2 चम्मद धनिया के बीज लें। इसे 2 गिलास पानी में उबालें और छान लें। अब इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा, आप फिट और हेल्दी रहेंगे।
4. नींबू पानी (Lemon Water on an Empty Stomach in the Morning)
सुबह खाली पेट नींबू पानी अधिकतर लोग पीते ही हैं। आप भी इसे अपनी मॉर्निंग ड्रिंक डाइट में शामिल कर सकते हैं। खाली पेट नींबू पीने से फैट बर्न होने में मदद मिलता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं। आप चाहें तो इसमें अदरक का रस, पुदीने का रस, शहद आदि भी मिला सकते हैं। इससे आपको एक ड्रिंक में ही कई पोषक तत्व मिल जाएंगे।
इसके अलावा जीरा पानी, गर्म पानी, सब्जियों का जूस, दालचीनी का पानी आदि भी पी सकते हैं। सुबह इन ड्रिंक्स को पीकर दिन की शुरुआत करेंगे, तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। अगर आप पहले से ही कोई डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इन ड्रिंक्स को लें। साथ ही अगर आपके शरीर की प्रकृति पित्त है, तो मेथी का पानी से बचें। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।


Next Story