लाइफ स्टाइल

वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं लौंग की चाय

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 7:09 AM GMT
वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं लौंग की चाय
x
पिएं लौंग की चाय
लौंग हमारे किचेन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों के अलावा कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। लौंग में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे आयुर्वेद में भी गुणकारी माना जाता है।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो लौंग आपकी मदद कर सकती है। जी हां, आपको सोते वक्त लौंग की चाय पीनी है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे किस तरह बनाना है, कैसे यह वजन घटाने के लिए काम आती है,इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी नंदिनी अग्रवाल दे रही हैं। नंदिनी, न्यूट्रिशन कोच हैं और न्यूट्रिशन बाय नंदिनी की फाउंडर हैं।
वजन घटाने के लिए लौंग की चाय
लौंग की चाय वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद कंपाउंड डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है। लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसलिए वजन कम करने के लिए लौंग की चाय जरूर पीनी चाहिए।
लौंग की चाय
सामग्री
लौंग- 2-3
अदरक- 1 इंच कसा हुआ
पानी- लगभग 200 मि.ली.
विधि
लौंग को रात भर या लगभग 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
फिर इसे उबाल लें।
इसमें अदरक भी डालें।
आपकी चाय तैयार है।
इसमें आप नींबू का रस भी मिला सकती हैं।
इसे सोने से 1 घंटा पहले पिएं।
लौंग की चाय के अन्य फायदे
लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।
लौंग की चाय एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह मुंह के बैक्टीरिया, मसूडों और दांतों के दर्द वा सूजन को कम करने में मदद करती है।
लौंग में विटामिन ई और विटामिन के होता है, जो मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।
इसके अलावा लौंग की चाय कफ को कम करने में भी सहायक है।
नोट- लौंग की चाय दिन में 1-2 से अधिक नहीं पीनी चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। इसके अलावा अगर आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसे शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह है एक्सपर्ट की राय
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story