लाइफ स्टाइल

रोज सुबह खाली पेट पिएं Black Tea, होंगे कई फायदे

Ritisha Jaiswal
30 Oct 2022 4:10 PM GMT
रोज सुबह खाली पेट पिएं Black Tea, होंगे कई फायदे
x
डायबिटीज रोगि

दिन की शुरुआत हर कोई चाय के साथ करता है। कई लोग दूध वाली चाय पीते हैं तो कई काली चाय का सेवन करते हैं। काली चाय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोकेमिकल्स, टोनिंस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व कई बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि रोज सुबह आप खाली पेट काली चाय का सेवन करते हैं तो आप कई समस्याओं से दूर रहेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके फायदे के बारे में...

दिल को रखे स्वस्थ
काली चाय दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अच्छी पाई जाती है। रोजाना सुबह खाली पेट काली चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी सहायता मिलती है। इससे आपके दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
इम्यूनिटी होगी मजबूत
इसमें एंटीऑक्सीडेंट् पाए जाने वाले इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायता करते हैं। कमजोर इम्यूनिटी होने के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं दूसरी ओर मजबूत इम्यूनिटी मौसमी इंफेक्शन और बीमारियों से भी आपको दूर रखती हैं। काली चाय में कैफीन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ऊर्जा का भी संचार होता है।
पाचन करे मजबूत
यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी सहायता करती है। इसमें कैटेचिन नाम पोषक तत्व पाया जाता है जो इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिसीज का खतरा कम करने में सहायता करते हैं। यदि आप रोजाना सुबह इस चाय का सेवन करेंगे तो आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होगी।
दिमाग को करे तेज
इस चाय का सेवन करने से दिमाग की कोशिकाएं भी स्वस्थ रहती हैं। इसके अलावा यह तनाव कम करने में मदद करती है। काली चाय का सेवन करने से दिमाग की कोशिकाओं में रक्त संचार अच्छे से होता है। इसके अलावा यह याददाश्त बढ़ाने में भी सहायता करती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
काली चाय का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आप दूध की चाय के अलावा काली चाय को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।
बाल और त्वचा को भी मिलेंगे कई फायदे
काली चाय बालों और त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर मे से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से बढ़ती उम्र के लक्षण भी कम होंगे ।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story