लाइफ स्टाइल

ठंड में रोजाना पिएं चुकंदर का सूप, मिलेंगे ये 5 कमाल के फायदे

Bhumika Sahu
18 Nov 2022 2:44 PM GMT
ठंड में रोजाना पिएं चुकंदर का सूप, मिलेंगे ये 5 कमाल के फायदे
x
ठंड के मौसम में चुकंदर का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ठंड के मौसम में चुकंदर का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। चुकंदर का सेवन ज्यादातर लोग सलाद के रूप में या फिर जूस के रूप में करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर के सूप (Beetroot Soup) का सेवन किया है। चुकंदर का सूप पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चुकंदर का सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ठंड के मौसम में चुकंदर के सूप का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि चुकंदर के सूप में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सल्फर, तांबा, वसा और विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 और नियासिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये सभी तत्व शरीर को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड में चुकंदर का सूप पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
ठंड के मौसम में चुकंदर के सूप का सेवन करने से इम्यूनिटी (immunity) मजबूत होती है। क्योंकि चुकंदर का सूप एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको ठंड के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
खून की कमी होती है दूर
ठंड के मौसम में चुकंदर के सूप का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। क्योंकि चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
बालों के लिए फायदेमंद
ठंड के मौसम में बाल झड़ने की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन ठंड में अगर आप चुकंदर के सूप का सेवन करते हैं, तो इससे बाल घने और मजबूत होते हैं, साथ ही बाल झड़ने की समस्या भी कम हो जाती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन ठंड के मौसम में अगर आप चुकंदर के सूप का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है, साथ ही इसके सेवन से स्किन पर ग्लो भी आता है।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए चुकंदर के सूप का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि चुकंदर का सूप फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Next Story