लाइफ स्टाइल

मानसून में पेट में गड़बड़ी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें? जानें

SANTOSI TANDI
3 Aug 2023 8:50 AM GMT
मानसून में पेट में गड़बड़ी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें? जानें
x
मानसून में पेट में गड़बड़ी
बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी दिक्क्ते होने लगती हैं। गैस और ब्लोटिंग, मानसून में होने वाली आम समस्या है। इसके पीछे कई कारण हैं। बारिश के मौसम में इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। वहीं, वातावरण में नमी ज्यादा होने से भी बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। अक्सर लोग बारिश के मौसम में अनहेल्दी खाने की चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जिसकी वजह से भी पेट से जुड़ी परेशानियां होती हैं। मानसून में गैस, अपच और ब्लोटिंग से बचने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी नंदिनी अग्रवाल दे रही हैं। नंदिनी, न्यूट्रिशन कोच हैं और न्यूट्रिशन बाय नंदिनी की फाउंडर हैं।
मानसून में पेट में गड़बड़ी से बचने के लिए क्या करें?
पपीता और अनानास डाइजेशन के लिए अच्छे माने जाते हैं। इनमें ब्रोमेलिन होता है, जो कि एक डाइजेस्टिव एंजाइम है। इससे गैस और कब्ज से राहत मिलती है। पपीता स्टूल पास करने में भी मदद करता है।
अदरक को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अदरक, आंतों को मजबूत बनाकर हमारी पाचन शक्ति को सुधारता है। इसमें भी ब्रोमेलिन डाइजेस्टिव एंजाइम होता है।
डाइजेशन को हेल्दी रखने के लिए यह बहुत जरूरी है। गुनगुने पानी में अदरक उबालकर, खाने के बाद पिएं।
खाने में हल्दी और घी का इस्तेमाल करें। घी एक हेल्दी फैट होता है। घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह कब्ज से राहत दिलाता है।
वहीं, हल्दी भी डाइजेशन के लिए अच्छी होती है। गैस की समस्या को दूर करने में हल्दी फायदेमंद है। खाने में हल्दी का इस्तेमाल करें।
साथ ही आप गुनगुने दूध में भी हल्दी ले सकती हैं। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
इसके अलावा छाछ भी आप अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। छाछ, पाचन को सुधारने में काम आता है।
अजवाइन का पानी भी डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।
मानसून में पेट में गड़बड़ी से बचने के लिए क्या न करें?
बारिश के मौसम मे फल खाते वक्त ध्यान रखें कि फल ज्यादा देर पहले न काटे गए हों। ताजे कटे फल ही खाएं।
बाहर के खुले खाने को खाने से बचें। इससे पेट के इंफेक्शन होने की संभावना रहती है।
मानसून में अगर आप भी अक्सर पकौड़े जैसी तली-भुनी चीजें खाना पसंद करते हैं, तो इससे डाइजेशन पर असर पड़ सकता है। इसलिए ऑयली फूड्स से दूरी बनाकर रखें।
वहीं,एक्सपर्ट की मानें तो बारिश में ठंडे पेय पदार्थों से भी दूरी बनाकर रखना चाहिए।
घर में बने खाने को भी खुला न छोड़े। ढक कर रखें।
बासी खाना खाने से बचें।
खाना खाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें।
साथ ही मानसून में हेल्दी रहने के लिए, पर्सनल हाइजीन और घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
यह है एक्सपर्ट की राय
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story