- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- काम में लिया गया...
लाइफ स्टाइल
काम में लिया गया टी-बैग फेंके नहीं, इसके दोबारा उपयोग जानकार हैरान रह जाएँगे आप
Mohammed Raziq
24 Aug 2023 6:00 PM IST

x
जानकार हैरान रह जाएँगे आप
हम हमारे दिन की शुरुआत चाय या कॉफ़ी के साथ करते है। सुबह की चाय अगर मजेदार हो तो दिन भी बहुत अच्छा व्यतीत होता है। पर आजकल हर जगह पर टी बेग्स का उपयोग किया जाता है। जिसको उपयोग में लेने के बाद फेंक दिया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इन टी बेग्स को फेंकने के बजाय री-यूज़ करने के तरीके के बारे में बतायेंगे, जिसकी मदद से आप न सिर्फ घर की सफाई कर सकते है बल्कि अपने कपड़ो को नया बना सकते है, तो आइये जानते है इस बारे में.....
टी बैग्स से आप अपनी खिड़कियों के शीशे और ड्रेसिंग टेबल के आईने को भी साफ कर सकते हैं। यूज्ड टी बैग्स को खिड़कियों और ड्रेसिंग टेबल के शीशों पर रगड़ें, खिड़कियों और शीशे बिल्कुल नए जैसे हो जाएंगे।
एक ड्राई टी बैग लें और अपने मनपसंद ऑयल की कुछ बूंदें डालें। आपका होम-मेड ऐयरफ्रेशनर तैयार है। इसे अपने कार, किचन या बाथरूम कहीं भी लगाएं।
टी बैग्स को पानी में उबालें और कुछ देर के लिए ठंडा करें। अब इसमें एक नर्म कपड़े को भिगोएं और लकड़ी के फर्नीचर या फर्श को इससे साफ करें। सूखे कपड़े से पोंछ लें, फर्नीचर नए जैसे हो जाएंगे।
बर्तनों से चिकनाई हटाना किसी युद्ध जीतने से कम नहीं है। जिद्दी दाग हटाने में बहुत मेहनत लगती है। पर टी बैग्स से आप ये काम भी आसानी से कर सकती हैं। सिंक में हल्का गर्म पानी और 2-3 यूज किए हुए टी बैग्स डालें। इससे बर्तनों की चिकनाई कम हो जाएगी और आपको बर्तन धोने में आसानी होगी।
Next Story





